डीएम शेषमणि पांडेय ने किया रामघाट में स्वयं सहायता समूह मास्क स्टाल का शुभारम्भ

डीएम शेषमणि पांडेय ने किया रामघाट में स्वयं सहायता समूह मास्क स्टाल का शुभारम्भ
Chitrakoot DM Inaugrated SHG Mask Stalls

आशीष उपाध्याय @ चित्रकूट

जिलाधिकारी शेषमणि पांडे के कर कमलों द्वारा आज उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद चित्रकूट के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क स्टाल का शुभारंभ फीता काटकर निर्मोही अखाड़ा राम घाट पर किया गया। जिसकी बिक्री राम आजीविका स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत सीतापुर ग्रामीण विकास खंड कर्वी द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को माक्र्स  भी भेंट किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क बनाने का काम किया जा रहा है उनके माध्यम से हम लोग माक्र्स बनवाकर सस्ते दामों पर जन समुदाय को उपलब्ध करा रहे हैं इसके पहले ट्रैफिक चौराहा पर मास्क बिक्री स्टाल का शुभारंभ किया गया है और आज यहां रामघाट पर शुभारंभ किया गया। एन आर एल एम ग्रुप ने जब से काम शुरू किया है लगभग 25हजार से ज्यादा मास्क बनाकर बांट चुकी और इससे उन्हें अधिक से अधिक  रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जन समुदाय को सस्ते दरों पर 10 रूपये में 2 मास्क दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो शासन से मूल्य निर्धारित है उसे डीबीटी के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वत रोजगार  राम उदरेज यादव से कहा कि सभी तहसीलों के मुख्य चौराहों तथा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर भी स्टाल लगाकर माक्र्स बिक्री का कार्य कराएं ताकि जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

शुभारंभ के अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी चित्रकूट  शक्ति सिंह, चौकी प्रभारी सीतापुर  राम वीर सिंह सहित एनआरएलएम ग्रुप की महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0