साहित्यकार, पत्रकार व शिक्षकों का कमिश्नर द्वारा सम्मान

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा पत्रकारिता साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों पत्रकारों ,अध्यापकों व विद्त जनों का सम्मान मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल द्वारा किया गया...

साहित्यकार, पत्रकार व शिक्षकों का कमिश्नर द्वारा सम्मान

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र नाथ उपस्थित रहे।

एक मैरिज हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित किए गए कार्यक्रम में कवि व साहित्यकारों को भाषा रत्न सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में अंबे तिवारी, मनोज कुमार मृदुल, रजनी गुप्ता ,राम प्रताप शुक्ला, दीनदयाल सोनी, ठाकुरदास पंछी, शिव प्रकाश सिंह, मिथिलेश मिश्रा, डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, राजेंद्र तिवारी स्वदेश, नाथूराम लस्करी, सुधीर कुमार खरे, सौम्या श्रीवास्तव, जवाहरलाल जलज,अमरपाल सिंह, डॉ अर्चना भारती, राजकुमार गर्ग व श्रीमती आशा सिन्हा शामिल है।

यह भी पढ़ें : पुलिस कप्तान के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

इसी तरह भाषा गौरव शिक्षक सम्मान डॉ अनिल सिंह प्रधानाचार्य जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, मेजर मिथिलेश कुमार पांडे प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा, संजय कुमार उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी, शिवदत्त त्रिपाठी प्रधानाचार्य ब्रह्म इंटर कॉलेज अतर्रा, अनिल सिंह शिक्षक दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पचनेही इत्यादि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : सीओ आफिस से सौ मीटर की दूरी पर दबंगो की दबंगई

इसी तरह भाषा प्रहरी सम्मान संपादक व पत्रकारों को दिया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में रामेश्वर गुप्ता, विमल पांडे, बसंत गुप्ता, अब्दुल रशीद सिद्दीकी, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरदेव त्रिपाठी, सुनील तिवारी, अनिल सिंह आवारा, मनोज गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, नंदकिशोर शिवहरे, ओम नारायण तिवारी, व सी पी तिवारी जिलाअध्यक्ष जनरलिस्ट एसोसिएशन बांदा शामिल हैं।

इनके अलावा चित्रकूट के पप्पू जायसवाल शंकर दयाल जयसवाल, हमीरपुर के बृजेंद्र सोनी भोले, महोबा के अजय रसिया वह बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू को राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : क्रेशर व्यापारी की हत्या के मामले में विजिलेंस की टीम ने शुरू की जांच पड़ताल

इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्यकार, पत्रकार ,अध्यापक हमारी राष्ट्र की धरोहर हैं जिनके बल पर क्षेत्र प्रदेश और देश को उचित मार्गदर्शन कर सही रास्ते पर ले जाने का कार्य करते हैं। इनके बगैर बेहतर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी प्रकार से गुरुजनों ,प्रधानाध्यापक से लेकर अध्यापक का  कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। हिंदुस्तान में गुरुजनों का स्थान देवताओं से भी बढ़कर है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0