भूमि पूजन सीधा प्रसारण पर आपत्ति दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सीपीएम व ओवैसी जैसे नेताओं को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्म भूमि मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के संबंध में आपत्ति दुर्भाग्यपूर्ण है...

भूमि पूजन सीधा प्रसारण पर आपत्ति दुर्भाग्यपूर्ण
भूमि पूजन सीधा प्रसारण पर आपत्ति दुर्भाग्यपूर्ण

राजकुमार याज्ञिक, चित्रकूट

भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सीपीएम व ओवैसी जैसे नेताओं को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्म भूमि मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के संबंध में आपत्ति दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति पर चलती रही है।

यह भी पढ़ें : बुन्देली सांसद और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रधानमंत्री से पहले पहुंचेंगे अयोध्या

1986 में पोप के आगमन व 2007 और 2009 में कांग्रेस के अधिवेशन और तमाम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक स्थल जहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र का जन्म हुआ था। जिस रामराज की परिकल्पना महात्मा गांधी ने की है, जिस राम राज्य के लिए सब परेशान हैं जिस राम राज्य में कहां जाता है रामराज बैठे त्रिलोका हर्षित भये गए सब शोका। जहां सब शोक का विनाश हो जाता है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : मंदिर निर्माण में मुसलमानों को दिख रहा विकास-रोजगार वैश्विक पहचान

राम राज्य में ऐसे रामराज की परिकल्पना पर काम कर रही भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया। राम जन्म भूमि शिलान्यास का सीधा प्रसारण हो। इस पर कांग्रेस को जो आपत्ति है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल ने कहा कि राम जन्म भूमि पूजन का इंतजार सदियों से किया जा रहा था। यह तारीख सामने आ गई है और खुद प्रधानमंत्री भूमि पूजन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन्हीं मुखौटों के सहारे अलग-अलग तरीकों से सवाल खड़े करा रही है।

इसी क्रम में श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम अयोध्या में होगा। चित्रकूट की रज व मंदाकिनी आदि पवित्र नदियों का जल कलश एवं संतों की शुभेच्छा से भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने श्रीराम जन्म भूमि न्यास ट्रस्ट अयोध्या को सौंपा। इस मौके विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चंपत राय व पूर्व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0