वैश्विक कोरोना संकट से मुक्ति के लिए संतों ने की प्रार्थना

वैश्विक कोरोना संकट से मुक्ति के लिए संतों ने की प्रार्थना

राजकुमार याज्ञिक@ चित्रकूट

मां गंगा के ‘अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर आरती धाम रामघाट में श्री मां मंदाकिनी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना संतों की उपस्थिति में की गई। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी लोक पर हुआ था। इसी दिन को गंगा दशहरा के रूप में स्नान दान के रूप में मनाया जाता है।

सोमवार को आरती धाम रामघाट में विधिविधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा करते हुए संतों ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाओ के लिए सर्व धर्म समाज, राष्ट्र एवं विश्व के स्वास्थ्य की कामना की। इसके पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर्तमान में मां मंदाकिनी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए सभी को संकल्पित होने के लिए कहा। मंदाकिनी सफाई के लिए सतना जिला प्रशासन संपर्क करने का आश्वासन दिया।

श्री मां मंदाकिनी सेवा ट्रस्ट के अश्विनी अवस्थी ने बताया कि मां मंदाकिनी की भव्य दिव्य नित्य संध्याकालीन आरती का पुनः प्रारंभ होगा। कामदगिरि ट्रस्ट के अधिकारी संत मदन गोपाल दास, जानकी महल के सीता शरण दास, रामायणी कुटी राम हृदय दास, आनंद कुटी महंत प्रदीप तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, प्रो भरत मिश्रा, डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल, नगर पंचायत चित्रकूट सीएमओ रमाकांत शुक्ला, समाजसेवी दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, अतुल प्रताप सिंह, शुभम राय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0