विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले शिवराज, पढ़िये इधर

'जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे तो उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं'

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर क्या बोले शिवराज, पढ़िये इधर

भोपाल (हि.स.)
कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। गुरुवार सुबह विकास दुबे को मप्र के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया। वह यहां वीआईपी लाइन की टिकट लेकर भगवान महाकाल के दर्शन करने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन पुलिस को बधाई दी है।
 
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। साथ ही उन्होंने ये बयान भी दिया है कि 'जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे तो उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं'। शिवराज ने आगे लिखा है कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।
 
इसके अलावा विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा भी की है। विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर दोनों मुख्यमंत्रियों की चर्चा हुई है। आज ही मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर कर सकती है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0