झांसी मंडल द्वारा श्रमिक स्पेशल गाड़ियों का संचालन

झांसी मंडल द्वारा श्रमिक स्पेशल गाड़ियों का संचालन

आकाश कुलश्रेष्ठ@ झांसी

रेल प्रशासन द्वारा श्रमिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु नियमित रूप से श्रमिक स्पेशलों का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज दिनांक 27.05.20 को समाचार लिखे जाने तक झांसी से गोरखपुर तथा दीन दयाल उपाध्याय जं. एक दृ एक तथा तथा ललितपुर से गोरखपुर एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जिसमें लगभग 4400 श्रमिकों को अपने गंतव्य   की ओर रवाना किया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार उपलब्धता के आधार पर भी इन ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।

गोरखपुर जाने वाली गाड़ियां गोंडा एवं बस्ती स्टेशन दीन दयाल उपाध्याय जं. जाने वाली गाड़ी प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी जं. पर भी रूकेगी। इन स्टेशनों पर श्रमिक उतर सकेंगे। श्रमिक यात्रियों के मध्य सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस कवर या मास्क अनिवार्य किया गया है, जिससे कोविड-19 के संक्रमण की संभावना को फैलने से रोका जा सके।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिक स्पेशल गाड़ियों से मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे झांसी, बांदा एवं उरई आदि पर पहुंचे। ये श्रमिक गाड़ियां सूरत, कोयंबटूर, बोरीवली,पुणे, सलेम, औरंगाबाद, चेंगलपट्टू आदि स्थानों से आ रही हैं, इनसे झांसी मंडल में लगभग 4000 से अधिक यात्री पहुंचे।
                                                                        
झांसी मंडल द्वारा की जा रही है श्रमिक यात्रियों हेतु खान दृपान की उचित व्यवस्था
रेल प्रशासन द्वारा कोविड 19 कोरोना वायरस के कारण हुए लाक डाउन में वापस हो रहे प्रवासी श्रमिकों को खानपान, स्नेक्स एवं जल की उचित व्यवस्था की जा रही है. जिससे श्रमिक सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच सके झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री संदीप माथुर के मार्ग दर्शन तथआ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में आने-जाने वाली निर्धारित सभी गाड़ियों में खान दृ पान की सुनिश्चितता की जा रही है।

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जैसे दृ झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा स्टेशन पर श्रमिकों के खानपान, स्नैक्स तथा पानी की उचित व्यवस्था की जा रही है। रेलवे के साथ-साथ आईआरसीटीसी भी खानपान देने हेतु अपना योगदान दे रहा है।

Files

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
3
funny
1
angry
1
sad
2
wow
0