योगी ने ​मुख्यमंत्री शिवराज से की फोन पर बात, विकास दुबे को सौंपेगी एमपी पुलिस

कानपुर कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के मध्य प्रदेश के पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन बातचीत की हैं। सूत्रों की मानें तो विकास दुबे को रिमांड पर लेने के लिए यहां से एक टीम रवान हो चुकी है। मध्यप्रदेश पुलिस कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद दुर्दांत विकास दुबे को यूपी पुलिस के सुपुर्द करेगी। 

योगी ने ​मुख्यमंत्री शिवराज से की फोन पर बात, विकास दुबे को सौंपेगी एमपी पुलिस

कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बातचीत की है। वह उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। विकास दुबे कानपुर गोलीकांड मुख्य आरोपी है और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। 

गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने बिकरू कांड को लेकर ताबड़तोड़ अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस घटना में दुर्दांत अपराधी विकास दूबे और उसके गुर्गे ने सीओ समेत आठ पुलिस​कर्मियों की हत्या कर फरार चल रहा था। जिसकी आज उज्जैन से गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में एक-एक करके नामित सभी बदमाशों को यूपी एसटीएफ की टीम पकड़ रही है या मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को दिखाया रौब, कहा- ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला’

बुधवार की सुबह जहां उसका सबसे करीबी शार्प शूटर अमर दुबे हमीरपुर में मारा गया था। वहीं फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे हरियाणा फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी धरपकड़ और तेज कर दी थी। गुरुवार की सुबह जब वह अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए।

बताया जा रहा कि एनकाउंटर से बचने के लिए विकास दुबे ने खुद आत्मसमर्पण किया है। आरोपित विकास दुबे ने महाकाल चौकी पर खुद जाकर कहा कि 'मैं मोस्टवांटेड हूं, मुझे गिरफ्तार' करो। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0