हमीरपुर : गांवों में 10 घण्टे विद्युत आपूर्ति से मचा हाहाकार

विद्युत उत्पादन में कोयला का संकट खड़ा होने के उपरांत कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है..

हमीरपुर : गांवों में 10 घण्टे विद्युत आपूर्ति से मचा हाहाकार
विद्युत फाइल फोटो

दिन में हालत अच्छे रात में रहता अंधेरा

विद्युत उत्पादन में कोयला का संकट खड़ा होने के उपरांत कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। सुमेरपुर कस्बे में बमुश्किल 15 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे आपूर्ति होने से जहां पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है। वहीं किसानों का कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने से देवी भक्तों में आक्रोश पनप रहा है और वह सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सदर विधायक युवराज सिंह ने अंत्योदय कार्ड धारकों को बांटे गोल्डन कार्ड

पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बुरी तरह से डगमगा गया है। सुमेरपुर कस्बे में बमुश्किल 15 घंटे तक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे आपूर्ति हो रही है। कस्बे में दिन की आपूर्ति में कुछ सुधार है। लेकिन रात की आपूर्ति में गड़बड़ी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिन में सौर ऊर्जा प्लांट से आपूर्ति मिलने से राहत रहती है। शाम होते ही आपूर्ति में दिक्कतें आती हैं। क्योंकि पावर कारपोरेशन ऊपर से रात में कटौती कर रहा है। नाम न छापने की शर्त पर विद्युत अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति में सुधार की कवायद युद्धस्तर पर जारी है।

दशहरे तक आपूर्ति में सुधार की संभावना है। विद्युत आपूर्ति का रोस्टर गड़बड़ा जाने से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति पर दुष्प्रभाव पड़ा है। साथ ही किसानों का कृषि कार्य भी प्रभावित हुआ है।।रात के समय बिजली गुल रहने से देवी भक्तों में आक्रोश पनप रहा है। देवी भक्तों का कहना है कि दो वर्षों के बाद दुर्गा पूजा का अवसर इस वर्ष मिला है। इसके बाद विद्युत आपूर्ति में समस्या उत्पन्न कर दी है और मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर/महोबा के पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

यह भी पढ़ें - बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1