केंद्र के सहयोग से मप्र में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट व पांच जिलों में बनेंगे कोविड अस्‍पताल

मोइल कंपनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर..

केंद्र के सहयोग से मप्र  में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट व पांच जिलों में बनेंगे कोविड अस्‍पताल
ऑक्सीजन प्लांट और कोविड अस्पताल

भोपाल ,

  • मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर में प्रारंभ होंगे सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर

मोइल कंपनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें ऑक्सीजन लाइन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ वेंटीलेटर्स की भी सुविधा होगी।

साथ ही मध्यप्रदेश में 11 पी.एस.ए.ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र लगाए जाएंगे। प्रदेश को अतिरिक्त क्राइयोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भी प्रदान किए जाएंगे। उक्‍त बातें रविवार को केन्द्रीय इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कही हैं। 

यह भी पढ़ें - 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीकाकरण कराने से न चूकें : कुलपति

  • 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे, प्रदेश को अतिरिक्त ऑक्सीजन टैंकर भी मिलेंगे

मध्‍य प्रदेश के प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री प्रधान एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इसमें कि सहकारिता मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे।

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मंडला जिले में 100 बिस्तरीय, बालाघाट में 100 बिस्तरीय, डिंडौरी में 50 बिस्तरीय, सिवनी में 60 बिस्तरीय तथा नरसिंहपुर में 40 बिस्तरीय सीसीसी बनाए जा रहे हैं, जिन पर ऑक्सीजन लाइन की सुविधा के अलावा हर बेड पर अधिक क्षमता के ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी लगाए जाएंगे। साथ ही कुल 50 वेंटीलेटर भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट धाम मंडल में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़ी, नए केस घटे

  • बीना में 25 एम.टी. का बॉटलिंग प्लांट भी

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि बीना में बॉटलिंग प्लांट भी शुरू किया जाएगा, जो प्रतिदिन 25 एम.टी. ऑक्सीजन सिलेंडर में भरेगा। बीना में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 91-91 एम.टी. के दो ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग व कमीशनिंग हो गई है।

मध्य प्रदेश पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट

यह भी पढ़ें - मां की मौत के बाद प्राइवेट अस्पताल ने पुत्र को थमाया 1.16 लाख का बिल

  • जून तक लग जाएंगे सभी पी.एस.ए. संयंत्र

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जून माह तक प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इनमें से कुछ प्लांट मई में ही पूर्ण करवाए जाएंगे। ये प्लांट देवास, धार, मंडला, होशंगाबाद, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिंड, राजगढ़ एवं शाजापुर में लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : तीसरे दिन भी कोरोना केसों की संख्या सौ के नीचे, 246 मरीज डिस्चार्ज

  • मध्यप्रदेश को दे रहे हैं बड़ी मदद

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रधान कोविड संकटकाल में मध्यप्रदेश को बड़ी मदद दे रहे हैं। बीना में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो रहा है।

ऑक्सीजन प्लांट, बॉटलिंग प्लांट प्रारंभ हो रहे हैं तथा मोइल और गेल आदि कंपनियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में कोविड केयर सेंटर तथा अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रधान मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, होम डिलिवरी सेवाओं को दिया जा रहा बढ़ावा

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1