मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 169 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे, डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया कन्यादान

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को पंडित जे एन कॉलेज परिसर में वैदिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ....

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 169 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे, डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया कन्यादान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को पंडित जे एन कॉलेज परिसर में वैदिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। जिसमें 169 जोड़ें वैवाहिक सूत्र में बंधे। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता व जिला अधिकारी अनुराग पटेल सहित कई अधिकारियों ने कन्यादान भी किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड महुआ के 50 जोडे़, जसपुरा के 10 जोडे़, कमासिन के 16 जोडे़, बबेरू के 20 जोडे़, बडोखर खुर्द के 16 जोडे़, बिसण्डा का 01 जोड़ा, तिन्दवारी के 21 जोडे़ एवं नरैनी के 16 जोडे़ इसी के साथ नगर पालिका बांदा के 05 जोडे़, नगर पंचायत बबेरू का 01 जोड़ा, नगर पंचायत तिन्दवारी का 01 जोडा, नगर पंचायत अतर्रा 03 जोडे़, नगर पंचायत मटौंध के 07 जोडे़, नगर पंचायत बिसण्डा के 02 जोडे़ का सकुशल वैवाहिक समारोह सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें - लखनऊ होकर चलेगी सियालदह-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  अनुराग पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जनपद के ग्राम थरथुहा विकास खण्ड बिसण्डा  के नव दम्पत्ति महेश संग रीता देवी का 1001 रू. देकर कन्यादान किया। वहीं रश्मि पुत्री  राकेश कुमार ग्राम करतल नरैनी के नव दम्पत्तियों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्यादान किया गया। वन्दना पुत्री राजा तुर्रा संग धमेन्द्र पुत्र श्रीपथ सिलौली का कन्यादान राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता  ने किया। सुमन संग अनूप प्रजापति का कन्यादान रीता सिंह द्वारा किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह द्वारा शोभा पुत्री बन्दर हुसैनपुर कला ब्लाक महुआ संग प्रेम सिंह का कन्यादान लेकर पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस प्रांगण 169 जोड़ों का वैवाहिक समारोह सकुशल सम्पन्न हुआ है। हम उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना करते हैं और यह आर्शीवाद देते हैं कि वे अपने जीवन में स्वस्थ सुखी एवं सम्पन्न रहें।  शासन के माध्यम से प्रत्येक जोड़े को 51000 रू. की धनराशि प्रदान की गयी है जिसमें 35 हजार कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे गये हैं। 10 हजार रूपये का स्त्रीधन चूडी, बिछिया इत्यादि के लिए तथा 06 हजार रूपये टेन्ट आदि में लगाया गयाा है। 

यह भी पढ़ें - लखीमपुर घटना : क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ आशीष मिश्रा


राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारे  मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि  आज इस कल्याणकारी योजना की सुखद अनुभूति हो रही है। सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी का सपना साकार हो रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरे विधि विधान के साथ इस वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया है। 

वैवाहिक समारोह में नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्त, डिप्टी कलेक्टर राम कुमार, संयुक्त निदेश कृषि उमेश चन्द्र कटियार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय तिवारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव सिंह बघेल, खण्ड विकास अधिकारी डा. प्रभात, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - कश्मीर में हुई हिन्दुओं की हत्याओं के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0