बुंदेलखंड में 19 महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी, जिला पंचायत अध्यक्ष से पत्ता साफ

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन ने नई आरक्षण संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें बुंदेलखंड की सभी सातों सीटों से महिलाओं..

बुंदेलखंड में 19 महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी, जिला पंचायत अध्यक्ष से पत्ता साफ

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन ने नई आरक्षण संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें बुंदेलखंड की सभी सातों सीटों से महिलाओं का पत्ता साफ है। कोई भी सीट महिला के लिए आरक्षित नहीं की गई।

नई सूची के अनुसार, हमीरपुर को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया। पूर्व में जारी आरक्षण सूची में हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित थी, जिसे अब अनारक्षित कर दिया गया है। ब्लाक प्रमुख की 47 सीटों के आरक्षण में कोई तब्दीली नहीं की गई।

बुंदेलखंड में 19 महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी। हाल ही में शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची को लेकर काफी विरोध था। न्यायालय ने 2015 की स्थिति के आधार पर आरक्षण न होने पर जारी आरक्षण सूची को रद्द कर दिया था। इसके बाद शासन ने संशोधित आरक्षण जारी किया है।

यह भी पढ़ें - UP डिफेन्स कॉरिडोर : 15 निजी कम्पनियों ने किया 946.5 करोड़ का निवेश

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जनपदवार आरक्षण इस प्रकार है।बांदा अन्य पिछड़ा वर्ग,चित्रकूट अनुसूचित जाति,महोबा अनुसूचित जाति,हमीरपुर अनारक्षित,जालौन अनुसूचित जाति,झांसी अनुसूचित जाति,ललितपुर पिछड़ा वर्ग।

ब्लाक प्रमुख आरक्षण इस प्रकार है-बांदा की 8 सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, दो ओबीसी, एक महिला, एक एससी, एक एससी महिला।चित्रकूट की 5 सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला व एक एससी महिला।हमीरपुर की सात सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, एक एससी महिला।

यह भी पढ़ें -  अभिषेक बच्चन स्टार्र 'द बिग बुल' का दमदार ट्रेलर हुआ लांच, ट्रेलर आते ही लोगो ने दिया कुछ ऐसा

महोबा की चार सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला।जालौन की नौ सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।झांसी की सात सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।

ललितपुर की छह सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला, एक एसटी महिला।
इस बारे में दिनेश कुमार, उप निदेशक (पंचायत), चित्रकूटधाम मंडल ने बताया कि 2015 के आरक्षण स्थिति के आधार पर शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की संशोधित संख्यात्मक आरक्षण सूची जारी कर दी है। जिसमें कोर्ट के सभी नियमों का पालन किया गया है।

यह भी पढ़ें - होली के पर्व पर स्वदेशी आइटमों की धूम, लेकिन थोक व्यापारी क्यों हैं मायूस ?

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
2
wow
1