2-3 किसान धान बेंचते हैं, खरीद केंद्र में 400-500 कुंतल धान एकत्र होता है, क्या है इस धांधली का राज, जानिए

बांदा भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने बुधवार को धान खरीद केंद्रों पर...

2-3 किसान धान बेंचते हैं, खरीद केंद्र में 400-500 कुंतल धान एकत्र होता है, क्या है इस धांधली का राज, जानिए

बांदा भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने बुधवार को धान खरीद केंद्रों पर धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही खाद की किल्लत दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - झांसी से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर पड़ी कोहरे की मार, ट्रेनें दो से तीन घंटे तक लेट रहीं

farmers paddy

बुंदेलखंड कानपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी का कहना है कि इस समय धान खरीद केंद्रों में फर्जी धान खरीद की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपणन केंद्र में बने खरीद केंद्र में मात्र दो-तीन किसानों का धान खरीदा जाता है। जबकि प्रतिदिन वहां 400 से 500 कुंतल तक धान खरीद दिखाई जाती है। जब दो या तीन किसानों से धान लिया जाता है तो इतनी भारी मात्रा में धान कहां से आ जाता है। यह जांच का विषय है। 

यह भी पढ़ें - झांसी में ओवरटेक कर भाग रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से, हुआ बडा हादसा, दो की मौत

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय जिले में खाद की भारी किल्लत है। किसानों को धान न मिलने से उन्हें बुवाई में परेशानी हो रही है। किसान नेता के मुताबिक 266 रुपए की डीएपी खाद प्राइवेट दुकानों में 3.50  से लेकर 500 रुपए तक में मिल रही है। जिससे किसानों को अधिक दाम देकर धान खरीदने पड़ रही है। किसान नेता ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द अगर किसानों की इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो किसान वृहद आंदोलन करेंगे। 

यह भी पढ़ें - सहेली को उधार में दिए गए 5 लाख रुपए वापस मांगना पड़ा महंगा, कई दिनों तक हुआ गैंगरेप

इसी तरह यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ओमर ने भी मांग की है कि पलरा गांव में स्थित नलकूप नंबर 119 को चालू किया जाए जो 1 सप्ताह से बंद है। इसी तरह औगासी पंप कैनाल समगरा की मशीनों की मरम्मत कराकर पूरी क्षमता से नहर में पानी छोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों से पल्लेदारी के नाम पर ढाई किलो धान 40 से 50 रुपए नगद लिया जाता है। जबकि किसान को कुल 20 देय हैं। यह अवैध वसूली बंद कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान शैलेंद्र सिंह पटेल, मनोज द्विवेदी, राजपाल यादव, रामदास साहू व राजाबाई आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0