आपस में झगड़ रहे ग्रामीणों को रोकने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, चलाएं लाठी-डंडे, 37 गिरफ्तार

जनपद बांदा में शनिवार को आपस में एक दूसरे को मारपीट रहे दो गुटों को रोकना पुलिस को महंगा पड़ा..

आपस में झगड़ रहे ग्रामीणों को रोकने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, चलाएं लाठी-डंडे, 37 गिरफ्तार
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव..

जनपद बांदा में शनिवार को आपस में एक दूसरे को मारपीट रहे दो गुटों को रोकना पुलिस को महंगा पड़ा, क्योंकि उत्तेजित ग्रामीणों ने आपस में लड़ने के बजाय पुलिस पर ही हमला कर दिया। बलवाइयों ने पुलिस पर न सिर्फ पथराव किया बल्कि लाठी डंडे से हमला भी किया। पुलिस ने दंगा  नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को काबू में किया और इस मामले में महिला पुरुष  37 बलवाइयों को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुवा खास में शनिवार को हुई। इसी गांव में मिट्टी खोदने व खेत से निकलने की बात लेकर अमर निषाद द्वितीय पक्ष के देवकुमार आदि का झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोग लाठी डंडा तमंचा, कुल्हाड़ी से लैस होकर एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। यह सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें - बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव मय हमराही व पुलिस बल के साथ कुकुवा खास गांव में घटनास्थल पर पहुंचे जहां दोनों पक्षों के आक्रोश को देखकर यह प्रतीत हुआ कि दोनों पक्षों को यदि समय पर नहीं रोका जाता।तो संगीन घटना की पूरी संभावना थी। पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन तब भी वह नहीं माने तब पुलिस ने ललकारा। जिससे ग्रामीण उल्टा पुलिस पर हमलावर हो गए।

उन्होंने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव किया और लाठी-डंडे से हमला भी किया। इस पर दंगा नियंत्रण उपकरण का प्रयोग कर उन पर काबू पाया गया। दोनों पक्षों को के 28 पुरुष व 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर 315 बोर कारतूस के साथ भारी मात्रा में लाठी डंडा कुल्हाड़ी बरामद किया। इस बीच दो दर्जन  से ज्यादा ग्रामीण  भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें - दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

यह भी पढ़ें - ग़दर फिल्म के बाद फिर साथ नजर आएगी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी, कल होगा बड़ा अनाउंसमेन्ट

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1