भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन के 40 दिन, जदयू की शालिनी सिंह पटेल का समर्थन

बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनिश्चितकालीन अनशन पर, जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश अध्यक्ष...

भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन के 40 दिन, जदयू की शालिनी सिंह पटेल का समर्थन
भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन

बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनिश्चितकालीन अनशन पर, जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने अपनी पार्टी की सैकड़ों महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर समर्थन देते हुए आंदोलन को धार देने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें - शादी के चार माह बाद दुल्हन ससुराल से लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार

उन्होने कहां कि आज भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन को 40 दिन बीत गए। इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारी शशिकांत शुक्ला के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं हो रही है। आखिर इस अधिकारी को किसका संरक्षण प्राप्त है। आखिर यह किसके गोद में पल रहे हैं, जो खुलेआम विभाग में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यदि उक्त अधिकारी के खिलाफ शीघ्र ही कार्यवाही नहीं होती है तो हम सभी महिलाएं बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन का रूप देंगे।

बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ उस वक्त तक संघर्ष करते रहेंगे। जब तक हम लोगों को न्याय नहीं मिल जाता है। इस मौके पर अनशनकारी राम सजीवन, मंजू देवी, सीमा देवी, कमला, उर्मिला देवी, सुमन, सुशीला, ललिता देवी, राधा, चुन्नी, गुड़िया, लक्ष्मीनिया, गिरजा, संगीता सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर ससुरालियों ने ली बहू की जान

यह भी पढ़ें - दलहन उत्पादन में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0