हमीरपुर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने चौबीस घंटे में इस दरिंदे को भेजा जेल

जिले के मझगवां थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक गांव में रहने वाली छह साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर...

हमीरपुर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने चौबीस घंटे में इस दरिंदे को भेजा जेल

हमीरपुर, जिले के मझगवां थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक गांव में रहने वाली छह साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर युवक ने दुष्कर्म किया।  इसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें -देश में हुआ पहला नदी पुत्र सम्मान समारोह, 100 लोगों को मिला सम्मान

 मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया 24 जून की दोपहर उनकी छह वर्षीय पुत्री अपने पांच वर्षीय भाई के साथ पड़ोस में खेलने गईं थीं। आरोप है कि पड़ोसी विकास कुमार ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया पुत्र अकेले घर पहुंचा तो मां को चिंता हुई। जब बालिका की मां खोजती हुई पहुंची तो आरोपी युवक को अपनी पुत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। बताया उनकी पुत्री बेहोश अवस्था में थी।

यह भी पढ़ें -ग्लोबल समिट का प्रस्तावित, बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का हुआ भूमि पूजन

मां के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा बालिका के पिता की तहरीर पर विकास कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -पति ने शराब के नशे में इस वजह से, पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट डाली

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0