उप्र में कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं..

उप्र में कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये
फाइल फोटो

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं।

यह भी पढ़ें - वरिष्ठ नागरिकों व फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगना शुरू

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है।

यह भी पढ़ें - तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री प्रकाश राव ने भरी हुंकार, वर्ष 2027 तक बुंदेलखंड पृथक राज्य बन जाएगा

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले।

यह भी पढ़ें - बांदा में बढी कोरोना मरीजों की रफ्तार, सीएमओ सहित एक दिन में 19 संक्रमित

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1