हमीरपुर में यमुना नदी में नहाने गए एक साथ 8 बच्चे डूब गए, रेस्क्यू ऑपरेशन मे सात को बचाया

हमीरपुर जिले कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब नदी में नहाने गए एक साथ 8 बच्चे डूब गए..

हमीरपुर में यमुना नदी में नहाने गए एक साथ 8 बच्चे डूब गए, रेस्क्यू ऑपरेशन मे सात को बचाया

हमीरपुर जिले कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब नदी में नहाने गए एक साथ 8 बच्चे डूब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू  ऑपरेशन चलाया। घंटों मशक्कत के बाद 7 बच्चों को सकुशल बचा लिया। जबकि एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - पीसीएफ गोदाम के पीछे लगी भीषण आग, कई हरे पेड़ जलकर राख

हमीरपुर ज़िला भीषण गर्मी से जूझ रहा है। पारा 45 पर पहुंच चुका है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने नदियों और तालाबों की तरफ रुख किया हुआ है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के कुछ बच्चे आज एक साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे, जो नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तभी पास में मौजूद कुछ गोताखोरों की नज़र उनपर पड़ गई जिन्होंने डूब रहे आठ बच्चों में से सात को बचा लिया।

लेकिन तब तक एक बच्चा गहरे पानी में समा गया, जिसकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। बच्चों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कुरारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। जिसने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है और यमुना में डूबे बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है की कुरारा थाना पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, फिलहाल अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका है। 

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में धीरे-धीरे बढ़ रहे किडनी के मरीज

यह भी पढ़ें - खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ियां, चित्रकूट एयरपोर्ट का रनवे तैयार, अब उड़ान का इंतजार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
2
wow
1