बाँदा : इस बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, एक की मौत चार घायल

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुर गांव में 6 बिस्वा जमीन को लेकर बुधवार की शाम झगड़ा शुरू हुआ..

बाँदा : इस बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, एक की मौत चार घायल
फाइल फोटो

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुर गांव में 6 बिस्वा जमीन को लेकर बुधवार की शाम झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों तरफ के लोग खून से लथपथ हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - झांसी : कलयुगी पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट

जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैंसभी घायलों का इलाज चल रहा है। मामला कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा का है। बताया जाता है कि राजा बलि ने दलपापुर के महाराज दीन से  एक बीघा 5 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसी तरह बुद्ध विलास ने महाराज दीन के बेटे संतोष से 6 बिस्वा जमीन लिखावा ली थी। इस बीच चकरेही गांव चौराहा बन जाने से यहां की जमीन कीमती हो गई। दोनों की जमीन अगल-बगल होने के कारण बुद्ध विलास कई वर्षों से राजा बलि प्रजापति पर 6 बिस्वा जमीन कब्जाने का आरोप लगा रहा था।  बुधवार रात 60 वर्षीय राजा बलि प्रजापति अपनी जमीन में गाय बांधने के लिए बरसाती लगा रहे थे। तभी चकरेही निवासी बुद्ध विलास यादव ने छह बिस्वा जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

इस झगडे ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चले। जिसमें राजा बलि की मौत हो गई। घायल उसके पुत्र 25 वर्षीय कल्याण व 21 वर्षीय आनंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में बुद्ध विलास पुत्र शिव कुमार और मुन्नी पत्नी शिव कुमार घायल हो गए है। इनका भी इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। वही इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बुधवार की शाम खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें राजा बलि प्रजापति की मौत हो गई और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें - अड़गड़ानंद आश्रम में बाबा ने खुद को मारी गोली, मौत

यह भी पढ़ें - सतना की छात्रा को बांदा में बंधक बनाकर कई दिनों तक किया गया दुष्कर्म

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
2
sad
3
wow
1