कार्तिक पूर्णिमा पर की गई आदि गंगा गोमती की आरती, दो लाख दीप भी हुए प्रज्जवलित

श्रीमनकामेश्वर घाट उपवन में कार्तिक पूर्णिमा पर, शुक्रवार को दो लाख से अधिक दीपक प्रज्जवलित किए गए। टिमटिमाते दीयों से बड़ा ही मनोहारी..

कार्तिक पूर्णिमा पर की गई आदि गंगा गोमती की आरती, दो लाख दीप भी हुए प्रज्जवलित
कार्तिक पूर्णिमा पर की गई आदि गंगा गोमती की आरती..

  • डालीगंज स्थित श्रीमनकामेश्वर मंदिर के सामने गोमती तट पर हुआ आयोजन

श्रीमनकामेश्वर घाट उपवन में कार्तिक पूर्णिमा पर, शुक्रवार को दो लाख से अधिक दीपक प्रज्जवलित किए गए। टिमटिमाते दीयों से बड़ा ही मनोहारी दृश्य लग रहा था। साथ ही 11 वेदियों से मां गोमती की आरती की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आयोजन डालीगंज स्थित श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से किया गया।

यह भी पढ़ें - देव दीपावली : गंगा के दोनों किनारों पर दिखेगा स्वर्गलोक सरीखा नजारा

  • त्रिपुरासुर के वध का मना जश्न, गूंजे बम बम भोले के जयकारे

अचार्य विवेकानंद के वेद मंत्रों के साथ वाराणसी की तरह घाट उपवन पर 11 वेदियों से आदिगंगा मां गोमती की आरती की गई। आरती के समय सेवादारों के शंखनाद, बिगुल, घंटे- घड़ियाल की ध्वनि और बम बम भोले के जयकारों से घाट उपवन गूंज उठा।

मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी ने पौराणिक आख्यान बताया कि भगवान शंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर महाबलशाली दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। उसी के उल्लास में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनायी जाने लगी।

यह भी पढ़ें - कानपुर व आगरा में बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री, लखनऊ व फर्रुखाबाद में विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र

  • दो लाख दीपकों ने धरा भी टिमटिमाने लगी

देव दीपावली पर सामूहिक दीपोत्सव का सुंदर दृश्य मनकामेश्वर घाट उपवन में देखने को मिला। वहां दो लाख से अधिक सामूहिक दीप प्रकाशित हुए तो लोगों का उत्साह देखते ही बना। लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और सेल्फ भी ली। महंत ने बताया कि इस बड़े आयोजन में हर सौ दीपकों का दायित्व एक स्वंय सेवक को सौंपा गया था।

कार्तिक पूर्णिमा पर की गई आदि गंगा गोमती की आरती..

इस पूरे आयोजन में पन्द्रह लीटर वाले तेल के 150 डिब्बे लगे। घाट पर दीपों से जयश्रीराम, दीपक, त्रिशूल, कमल, नमोःस्तुते मां गोमती, सतिया, ओम, प्रथम देव गणपति जैसी मांगलिक आकृतियां भी बनायी गई थीं। इसके साथ ही मां दुर्गा, महादेव शंकर, मां काली, राम भक्त हनुमान, कमल लक्ष्मी का विशाल दरबार भी सजाया गया था।

यह भी पढ़ें - बाबा विश्वनाथ की नगरी में हॉट एयर बैलून शो का पहले ही दिन दिखा क्रेज

आयोजन को सफल बनाने में गौरव शुक्ला, आनंद सोनकर, रवि चंचल, अभिषेक सोनकर, प्रवीन यादव, अजय राजपूत, नीतू शर्मा, ज्योति, मालती, सुनीता, नैनागिरि, गौरजा गिरि, मुकेश गुप्ता, उपमा पाण्डेय, आलोक वर्मा, जगदीश गुप्ता अग्रहरि सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर श्रीमहंत देव्यागिरि ने आवाह्न किया कि वह अपने-अपने घरों में देवदीपावली पर पांच दीपक अवश्यक जलाएं। जगदीश गुप्ता के संचालन में पूनम विष्ट का रेखा मिश्रा ने भी भजन गाए।

कार्तिक पूर्णिमा पर की गई आदि गंगा गोमती की आरती..

  • लखबीर के भजनों से गूंजा मनकामेश्वर घाट उपवन
  • भजन गायक लखबीर सिंह कार्तिक पूर्णिमा भजन सुनाकर हृदय जीत लिया।

यह भी पढ़ें - पूर्वी उत्तर प्रदेश की जीवन रेखा बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1