बाँदा : अपहृत नाबालिग लड़की साठ दिन बाद बरामद, पुलिस ने कराई डॉक्टरी

बांदा पिछले मई माह में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने रायबरेली से बरामद किया है। साथ ही आरोपित युवक भी पकड़ा गया है..

बाँदा : अपहृत नाबालिग लड़की साठ दिन बाद बरामद, पुलिस ने कराई डॉक्टरी

बांदा पिछले मई माह में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने रायबरेली से बरामद किया है। साथ ही आरोपित युवक भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बरामद लड़की का डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज कराए हैं। खबर है कि बीती 25 मई को थाना बिसण्डा अन्तर्गत एक गांव के दलित परिवार की सत्रह वर्षीय लड़की को गांव का छोटू पुत्र बुधुवा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जब घर के लोग खेतों में काम करके लौटे तो लड़की घर पर नहीं थी।

यह भी पढ़ें - बांदा : सीएचसी अधीक्षक ने दिव्यांग महिला चिकित्सा अधिकारी को 5 घंटे कमरे में कैद किया

जानकारी करने पर पता चला कि उसे छोटू अपने साथ ले गया है। जिसके आधार पर लड़की के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने इस दौरान लड़की का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। जब पीड़िता के पिता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो दो महीने बाद पुलिस एक्शन में आई और रायबरेली से घटना के साठ दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया। लड़की जिस घर से बरामद की गई, उस घर में मिले युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर पिता ने थाने में पहुंचकर लड़की से बात करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने लड़की से बातचीत नहीं कराई, बल्कि उसे डॉक्टरी परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराने को भेज दिया।

इस बारे में थानाध्यक्ष बिसण्डा केके पाण्डेय ने बताया कि लड़की का पिता लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता था। इससे लड़की स्वेच्छा से छोटू के साथ चली गई थी। हालांकि पिता की तहरीर पर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़की के बरामद होने पर उसने बताया कि मैं अपनी मर्जी से गई थी, मुझे किसी ने अगवा नहीं किया था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि लड़की की उम्र आधार कार्ड में 19 वर्ष दर्ज है। इससे वह बालिग है और डेढ़ माह का गर्भ भी है।164 के बयान के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी। वहीं लड़की के पिता का कहना है कि बेटी नाबालिग है। हाईस्कूल की मार्कशीट में उसकी उम्र इस समय 17 साल दो माह है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : चोरी के बीस वाहनों के साथ तीन अपराधी गए जेल

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : इस कॉलेज में माथे पर चंदन लगाकर छात्रों को जाना है मना, गए तो होगी पिटाई

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
3
wow
1