पत्नी से मिलने गए युवक की ससुराल में हत्या का आरोप

मुंबई जाने से पहले एक युवक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से..

पत्नी से मिलने गए युवक की ससुराल में हत्या का आरोप
पत्नी से मिलने गए युवक की ससुराल में हत्या..

मुंबई जाने से पहले एक युवक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई।इस पर मृतक की मां ने ससुराली जनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

घटना अतर्रा अंतर्गत मोहतरा गांव में हुई।इसी थाना क्षेत्र के हड्डी पुरवा की रहने वाली प्यारी पत्नी राम बहादुर ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र मूलचंद (22) अपनी पत्नी से मिलने ससुराल मोहतरा गांव गया था। मंगलवार की रात ससुराल वालों ने खबर दी कि  उसके बेटे की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - रोजगार सेवक की बाइक की डिग्गी से 1.10 लाख रुपये पार

मां ने आरोप लगाया उसकी पत्नी ससुर व साले ने मिलकर उसे शराब पिलाकर मार डाला और उसके बाद शव को कुएं में फेंक कर हत्या को दुर्घटना में बदलने की कोशिश की। इस संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि ससुराली जन कहते हैं कि दोनों कुएं के पास बैठकर शराब पी रहे थे तभी दोनों कुएं में गिर गए जिससे मूलचंद की मौत हो गई।

पत्नी से मिलने गए युवक की ससुराल में हत्या..

चाचा ने बताया कि मृतक तैरना जानता था और उसका साला अजय (20) जो तैरना नहीं जानता था वह बच गया।उसे कुछ भी नहीं हुआ, यह कैसे संभव है कि जो  तैरना जानता है उसकी मौत हो जाए जो तैरना नहीं जानता वह जीवित बच जाए। उन्होंने बताया कि मूलचंद मुंबई में काम करता है और उसे घटना वाले दिन ही मुंबई जाना था लेकिन उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई।वही थानाध्यक्ष अतर्रा ने इस संबंध में बताया कि फिलहाल मामला विवेचना में है,पोस्टमार्टम होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर कुएं में फेंका

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1