अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, अंतिम संस्कार दोपहर बाद
अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। जूनियर महमूद ने रात दो बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली...
![अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, अंतिम संस्कार दोपहर बाद](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2023/12/image_750x_6572ac78affef.jpg)
मुंबई। अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। जूनियर महमूद ने रात दो बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।। वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनका अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) दोपहर बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है।
यह भी पढ़े : मप्र में मुख्यमंत्री को लेकर हलचल हुई तेज, प्रह्लाद पटेल और विजयवर्गीय पहुंचे भोपाल
सलाम काजी ने कहा कि 67 वर्षीय अभिनेता जूनियर महमूद को शायद ही कोई नईम सैय्यद के नाम से पुकारता रहा हो। उनका असल नाम यही था। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। जूनियर महमूद की यादगार फिल्मों में 'हाथी मेरे साथी', 'कारवां' और 'मेरा नाम जोकर' जैसी कई चर्चित फिल्में हैं। उपचार के दौरान अभिनेता महमूद ने अपने पुराने दोस्तों जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सचिन और जितेंद्र उनसे मिलने भी गए थे। अभिनेता जूनियर महमूद के निधन से इंडस्ट्री गमगीन है। नईम सैय्यद को ये पेन नेम दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने दिया था।
यह भी पढ़े : उप्र में 15 आईपीएस का तबादला
अभिनय के करियर में जूनियर महमूद ने फिल्मों के अलावा टीवी शो में काम किया। उनके करियर की पहली फिल्म 1967 में आई संजीव कुमार की नौनिहाल थी। उस समय वे 11 वर्ष के थे। इसके बाद संघर्ष, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग हंगामा, छोटी बहू, दादागिरी समेत तमाम फिल्मों में वो नजर आए। सबसे ज्यादा वे राजेश खन्ना और गोविंदा की फिल्मों में दिखे।
हिन्दुस्थान समाचार
यह भी पढ़े : यूपी में 13 जिले के प्रधान राज्यपाल से मिले, कहा ‘घर आई नन्ही परी’ का जन्मोत्सव मनाएंगे
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)