चित्रकूट के ग्राम भौंरी गांव में नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती

चित्रकूट के ग्राम भौंरी में नव दुर्गा कमेटी के नवयुवक मोर्चा संघ के सदस्यों द्वारा धूमधाम से महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह मनाया गया..

चित्रकूट के ग्राम भौंरी गांव में नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती
नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती..

चित्रकूट के ग्राम भौंरी में नव दुर्गा कमेटी के नवयुवक मोर्चा संघ के सदस्यों द्वारा धूमधाम से महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह मनाया गया।  इस अवसर पर नवयुवक मोर्चा संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कमेटी संघ में विभिन्न पदों का चयन किया जिसमें सुमंत त्रिपाठी को नवयुवक मोर्चा संघ का अध्यक्ष बनाया गया वहीं पवन गुप्ता व धर्मेन्द्र त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती..

इनके अलावा महासचिव अंकित शुक्ला,मंत्री कवि केसरवानी,संगठन मंत्री विपिन शुक्ला,महामंत्री शिवांशु मिश्रा,कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी,सचिव अनुराग तिवारी,सचिव अंकित केसरवानी,सचिव अमित उपाध्याय,सचिव मानस उपाध्याय,सचिव अखिल त्रिपाठी आदि पदो का सर्वसम्मति से चयन के बाद लगभग एक सैकड़ा नवयुवकों ने सदस्यता ली। कार्यक्रम की शुरुवात नवयुवक मोर्चा के संस्थापक मुख्य संरक्षक अभिषेक मिश्रा व आशीष उपाध्याय ने द्वीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें - मिनी खजुराहो के नाम से विख्यात गणेश बाग के पास बनेगा पार्क : चित्रकूट डीएम

तत्पश्चात अभिषेक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि जयंती पर प्रकाश डालते हुए नवयुवक मोर्चा संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को समाज में फैली कुरीतियों व भेदभाव तथा नशे से ग्रसित युवा पीढ़ी को शिक्षा स्वच्छता व निरोगी रहने के लिए साथ ने एकजुट होकर स्वच्छ सुंदर समाज के निर्माण करने में जोर दिया तथा जल्द ही सवच्छाता की ओर एक कदम गांव गांव आयोजन कर लोगो को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाने की बात कही।

नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती..

वहीं वरिष्ठ पत्रकार आशीष उपाध्याय ने नवयुवक मोर्चा संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को अनुशासित रहने व भाईचारा सम्मान बनाए रखने में जोर दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन के दौरान अभिषेक मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को तिलक लगाकर अंग वस्त्र भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया।इस दौरान नवयुवक मोर्चा के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के चित्रकूट पहुंचने पर युवा व्यापार मंडल ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें - शाहरुख खान के बेटे आर्यन की रेव पार्टी में, बुन्देलखण्ड की एक युवती भी शामिल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1