मंत्री बनने के बाद प्रथम बाँदा आगमन पर स्वागत से अभिभूत रामकेश निषाद क्या बोले, जानिये यहाँ

जनपद बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा परचम फहराने वाले नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद के..

मंत्री बनने के बाद प्रथम बाँदा आगमन पर स्वागत से अभिभूत रामकेश निषाद क्या बोले, जानिये यहाँ
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शनिवार को आएंगे..

जनपद बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा परचम फहराने वाले नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद के उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।स्वागत से अभिभूत राज्य मंत्री ने कहा कि मैं  आपका ही बेटा, भाई और साथी हूं। जनपद सहित समूचे  उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे।

पहली बार विधायक और पहली बार मंत्री बने रामकेश निषाद का भव्य स्वागत करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बांदा जनपद की सीमा तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा मंडल अंतर्गत जसपुरा नगर में भारी मात्रा में एकत्रित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की जनता ने अपने चहेते विधायक का मंत्री बनने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - नन्ही-नन्हीं देवी स्वरूपा छात्राओं ने फैंसी ड्रेस कम्पटीशन में लिया भाग

पेलानी डेरा में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए अपने निज निवास पेलानी डेरा पहुंचे जहां परिवारी जनों के बीच रहे। तत्पश्चात पपरेंदा में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए तिंदवारी कस्बा पहुंचे जहां विकास खंड कार्यालय परिसर में भाजपा नेता बच्चन सिंह, ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों तथा गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शनिवार को आएंगे..

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा मैं आप सबके बीच का आपका ही बेटा, भाई और साथी हूं। आपके आभार स्नेह और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। हम अपने क्षेत्र, जनपद सहित समूचे उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे। राज्यमंत्री निषाद यहां के बाद मुंगूस, पचनेही, महोखर बाईपास होते हुए रॉयल इनफील्ड एजेंसी गए, तत्पश्चात कालू कुआं होते हुए ओवरब्रिज से बाबूलाल चौराहा स्थित काली देवी माता के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें - जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शनिवार को आएंगे, स्वागत की तैयारी

इसके बाद स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण व जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बांदा शहर के राजघाट मार्ग में स्थित नागा बाबा स्थान पर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करते हुए, मढ़िया नाका स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का दर्शन किया और झंडा चौराहा, बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज, स्टेशन तिराहा होते हुए स्टेशन ओवर ब्रिज से रोडवेज तिराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करते हुए अशोक लाट होते हुए संकट मोचन मंदिर के दर्शन किए।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शनिवार को आएंगे..

इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, राज बहादुर सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, दीपक सिंह गौर,पंकज रैकवार, मनोज पुरवार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुशवाहा, प्रदेश आजाद, दिलीप राजपूत, अजय तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, शिवनायक सिंह परिहार, अरुण शुक्ला, जगपत सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, रामेंद्र सिंह गौर, प्रकाश सेंगर, जगभान सिंह, चंद्र भूषण सिंह पटेल, आलोक मिश्रा, पंडित दिनेश द्विवेदी, अतुल सिंह, देवीदीन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा शहर के इन इलाकों में शनिवार को 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2