अयोध्या, काशी ले चुके अब मथुरा की बारी है - साक्षी महाराज

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को यहा कहा कि अयोध्या, काशी ले चुके हैं अब मथुरा की बारी है। इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम नेता..

अयोध्या, काशी ले चुके अब मथुरा की बारी है - साक्षी महाराज

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को यहा कहा कि अयोध्या, काशी ले चुके हैं अब मथुरा की बारी है। इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भी तीखे प्रहार किए।साक्षी महाराज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिले की कुलपहाड़ तहसील में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पहंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत साक्षी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर की।

यह भी पढ़ें - आराम और चुनौती के बीच हमेशा चुनौती का ही चुनाव करें : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं क्या सैफई वाले ऐसा कर सकते हैं। भाजपा की सरकार को बेदाग बताते हुए कहा कि मोदी सरकार पर आज तक कोई भ्रष्टाचार का लांछन नहीं लगा।

योगी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि योगी ने गुंडाराज व माफियावाद का खात्मा कर दिया है। महिलाएं सुरक्षित हैं। सपाईयों की तिजोरियों से कुबेर का खजाना निकल रहा है। भाजपा की इस बार पहले से अधिक सीटें आएंगीं। फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सम्मेलन में महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी, जिलाअध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर कमलेश सक्सेना तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले कानपुर मेट्रो के शुभारंभ के लिए शुरू हुआ हवन पूजन

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश विधानसभा के 45 विधायकों पर न्यायालय ने किए आरोप तय

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1