कानपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश यादव, लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर के बर्रा आठ में भाजपा के उकसावे पर निर्दोष युवक की सरेआम..

कानपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश यादव, लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक
अखिलेश यादव, पूर्व सीएम, यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर के बर्रा आठ में भाजपा के उकसावे पर निर्दोष युवक की सरेआम पिटाई की घटना की निंदा की है। कहा कि लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक है। भाजपा सरकार ने यूपी में अराजकता फैला दी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

यह भी पढ़ें - पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, बारिश की बढ़ी संभावना

आरएसएस की विचारधारा के कारण जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार आयी है वंचित समाज के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ गयी है। जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यूपी सरकार का एजेंडा ही विभाजनकारी है। भारत के संविधान की मूल भावना समानता की पोषक है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है।

अन्याय और शोषण के खिलाफ सपा ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। सामाजिक सद्भाव बढ़ाना ही सपा का लक्ष्य है। लेकिन भाजपा देश में नफरत और घृणा फैलाने में लगी है। जनमत द्वारा निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता का भरोसा सरकार में बना रहे। भाजपा इसके उलट काम करती है। आपसी सौहार्द मजबूत करने की दिशा में भाजपा अवरोध पैदा करती है। समाज को तोड़ने वाले ही आज सत्ता में बैठे हैं। देश की एकता के सामने सबसे बड़ा खतरा भाजपा और आरएसएस है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ में 15 अगस्त से इलेक्ट्रिक बसों का किराया सस्ता करने की सभी तैयारियां पूरी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1