किसानों को सब्जबाग दिखा अखिलेश ने की भाजपा को हराने की अपील

जिले के माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला..

किसानों को सब्जबाग दिखा अखिलेश ने की भाजपा को हराने की अपील
जालौन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला..

जालौन,

जिले के माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को तमाम सब्जबाग दिखाते हुए उनसे भाजपा को हराने की अपील की। कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में सुशासन का दावा किया जाता है जबकि यहां का हाल इसके ठीक विपरीत है। उन्होंने तीसरे चरण के मतदान को खास बताते हुए पिछले दो चरणों में सपा की सीटों की संख्या 100 के पार बता डाली।

यह भी पढ़ें - चुनाव ड्यूटी में जा सुरक्षाकर्मियों से भरी बस का हुआ स्टेरिंग फेल, जवानों की जान पर बनी

अखिलेश ने किसानों को दो डीएपी और चार यूरिया खाद की बोरी फ्री देने का ऐलान किया साथ ही सिंचाई व्यवस्था को भी निःशुल्क करने को कहा। उन्होंने कहा किसानों को खाद नहीं मिला है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि बीएड, यूपीटेट, शिक्षामित्र, बीपीएड और जिनकी नौकरियां रुकी पड़ी थीं, जिनकी परीक्षाएं रद्द हुईं, क्वेश्चन पेपर लीक हुए, उन सबको समय पर कराकर सपा नौजवानों को नौकरियां देगी।

जालौन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला..

इसलिए किसान भाइयों मिट्टी की कसम खाइए कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें बुंदेलखंड के लिए अलग से दलहन तिलहन के कारखाने को लगाने की जरूरत पड़ी तो हम वो लगाएंगे। यह क्षेत्र पूरे प्रदेश के लोगों के लिए दलहन और तेल की समस्या का समाधान कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि बुंदेलखंड में बहुत संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया के दावे, और जमीनी हकीकत, मतदाता का मिज़ाज समझना हुआ मुश्किल

मैंने बुंदेलखंड के लगभग हर जनपद में कहा सरसों की कीमत अगर अच्छी देनी पड़ी तो देंगे और एमएसपी देनी पड़ी तो देंगे और साथ ही साथ तेल के कारखाने को लगाने के लिए 100-200 या 300 करोड़ की मदद की जरूरत पड़ी तो देंगे। यहां का सरसों का तेल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के बाजारों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, इसलिए आपसे निवेदन करने आया हूं।

जालौन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला..

विकास के लिए आपके क्षेत्र के लिए विशेष योजनाएं चलानी पड़ीं तो हम चलाएंगे। एंबुलेंस बढ़ाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को लैपटॉप देंगे। 100 नंबर वाली गाड़ी दोगुनी करने का भी काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि पार्टी की सरकार बन रही है। पहले और दूसरे चरण के मतदान में सपा सीटों में शतक लगा चुकी है। चौथे चरण के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना है।

यह भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह व ओवैसी 19 को, स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को भरेंगे हुंकार, मुख्यमंत्री योगी भी आयेंगे

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2