महोबा : महिला लेखपाल द्वारा सहकर्मी लेखपाल के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप

जनपद के कुलपहाड़ थाना अंतर्गत एक महिला लेखपाल के द्वारा अपने सहकर्मी लेखपाल पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए..

महोबा : महिला लेखपाल द्वारा सहकर्मी लेखपाल के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप
फाइल फोटो

जनपद के कुलपहाड़ थाना अंतर्गत एक महिला लेखपाल के द्वारा अपने सहकर्मी लेखपाल पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महोबा आरके गौतम ने बताया कि महिला महिला लेखपाल द्वारा अपने ही एक सहकर्मी के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच के बाद दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें - महोबा से खजुराहो ट्रेक पर 110 की स्पीड से चलेगी ट्रेन, रेल संरक्षा आयुक्त ने दी हरी झण्डी

इस बीच चकबंदी महिला लेखपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुलपहाड़ कोतवाली में अपने ही स्टाफ के लेखपाल के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

कुलपहाड़ तहसील में तैनात एक महिला चकबंदी लेखपाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनांक 3/ 4/ 21 को अपने चकबंदी लेखपाल स्टाफ विजय नारायन यादव के साथ बाईक से महोबा गई थी,वापिस उसी के साथ लौटते समय रात्रि लगभग 8 वजे करीब महोबा व कुलपहाड़ के मध्य रास्ते में विजय नारायन लेखपाल द्वारा बलात्कार किया गया व विभाग के ही एसीओ मनोज मिश्रा द्वारा समझोता हेतु दबाव बनाया गया।

वादिया की तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मु०अ०सं० 173/21 धारा 376,417,504,506 आई पी सी के तहत कुलपहाड़ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कोरोना का ब्रेक हटते ही झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर डबल लाइन के काम में बढी रफ्तार

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
2