कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया...
![कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2023/12/image_750x_6577e0268cce3.jpg)
मऊ (चित्रकूट)। पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी राकेश पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की पूजा कर शुभारंभ किया।
यह भी पढ़े : एडीएम ने बैठक कर व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने को सौपी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व पं शिवकुमार त्रिपाठी की स्मृति में प्रणेता स्व पंडित सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने द्यिालय की नींव रखी। समारोह में छात्र-छात्राओं ने भव्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिसमें शिक्षा, शराब, शोषण, भ्रष्टाचार, एकता, देशभक्ति, मनोरंजन आदि से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस मौके पर समारोह के संचालक प्रफुल्लचंद्र त्रिपाठी एड, प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र प्रताप त्रिपाठी एड, प्रबंधक कुलदीप त्रिपाठी, शिक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला, अमित द्विवेदी, प्रकाश यादव, सूरज, वीरेंद्र, सविता, अभय, सुरेश चंद्र सहित अनुराग रस्तोगी, डॉ शैलेश रस्तोगी, संदीप त्रिपाठी, काशी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : नाव और श्रमिक लगाकर कराई नदी की सफाई
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)