भाजपा को एक और झटका, दूसरे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दो चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर चुकी है। दावा तो यहां तक किया जा..

भाजपा को एक और झटका, दूसरे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दो चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर चुकी है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि कम से कम 60 वर्तमान विधायकों के टिकट कटने तय हैं। यह खबर आने से पहले ही योगी कैबिनेट में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

वहीं, आज यानी बुधवार को दूसरे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने दिया इस्तीफा

अटकलों के हिसाब से अगर दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के साथ चले जाते हैं तो भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान होना तय है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य गैर यादव पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश की राजनीति में इस जाति का असर करीब 100 विधानसभा सीटों पर माना जाता है।

वहीं, ओबीसी का चेहरा माने जाने वाले दारा सिंह चौहान के जाने से उनके समर्थक भी भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं। उधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी दावा कर चुके हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा 13 और विधायक भाजपा से इस्तीफा देंगे, जिसे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकट के तौर पर देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें - बसपा ने लखनऊ के प्रत्याशी के नामों पर लगायी अंतिम मोहर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान 2017 में भाजपा के साथ जुड़े थे और मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। बसपा से सांसद रह चुके दारा सिंह चौहान ने 2014 में घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।

इसके एक साल बाद उन्होंने बसपा छोड़ दी। वहीं, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। दारा सिंह चौहान को भाजपा के ओबीसी मोर्चा की कमान सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें - स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा का शुरू किया जन सम्पर्क अभियान

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2