अरविन्द भाई की देश की अर्थ व्यवस्था और कृषि क्षेत्र में रही अहम भूमिका : पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में लगभग सवा दो घंटे रहे...

अरविन्द भाई की देश की अर्थ व्यवस्था और कृषि क्षेत्र में रही अहम भूमिका : पीएम

समाधि स्थल पहुंच अर्पित किए श्रद्धासुमन, नवीन जनरल अस्पताल विंग का किया उद्घाटन

स्व मफतलाल के डाक टिकट का भी हुआ विमोचन

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में लगभग सवा दो घंटे रहे। जहां उन्होंने कहा कि कामदगिरि पर्वत के अवलोकन करने मात्र से विपत्तियां का नाश हो जाता है। उन्होंने स्व सेठ अरविन्द मफतलाल की समाधि पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नवीन जनरल अस्पताल का शुभारंभ किया। तुलसी पीठ पहुंचकर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से आर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़े : श्रीरामचरित मानस को घोषित किया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ - जगदगुरु रामभद्राचार्य

शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का उड़नखटोला प्रभु श्रीराम की तपोस्थली डीआरआई में 1ः45 बजे उतरा। इसके बाद श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट पहुंचे। रघुबीर मंदिर में पूजा अर्चना किया। यहां से जानकीकुंड अस्पताल स्थित संस्थापक स्व अरविन्द भाई मफतलाल की समाधि स्थल पहुंचे। श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद नए जनरल अस्पताल विंग का उद्घाटन किया। सदगुरू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय एंड मफतलाला स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि अरविन्द भाई मफतलाल ने मानव सेवा का कार्य किया है। कामतानाथ महाराज के क्षेत्र में जो ट्रस्ट की स्थापना किया वह बेहद सराहनीय है।

कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था और कृषि के क्षेत्र में अरविन्द भाई की अहम भूमिका रही है। उनके काम को आज भी लोग याद करते है। देश के बड़े बैंकों में भी उन्होंने नेतृत्व किया। उनके किए कार्य एक सामान्य प्रयास नहीं है। हमारे कमाए धन का सबसे प्रभावी संरक्षण त्याग है। सब उनकी प्रेरणा को आत्मसात करे। साथ ही उन्होंने नाना जी को नमन करते हुए याद किया। कहा कि यहां के स्वामी कामतानाथ महाराज सबकी विपत्तियों, संकट को दूर करने वाले है। इनके दर्शन मात्र से सारे कष्टों का विनाश होता है। कहा कि चित्रकूट की यह महिमा यहां के संतो और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्य बनी है। पूज्य रणछोड़दास ऐसे ही संत थे। उनके निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट की महिमा का बखान करते हुए सदगुरु सेवा संघ के मानव सेवा के कार्यो का गुणगान किया।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 के तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
 
पीएम नरेन्द्र मोदी तुलसी पीठ कांच मंदिर पहुंचकर जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज से आर्शीवाद लेकर उनकी तीन किताबों का विमोचन किया। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से खजुराहो के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने रघुवर मंदिर में की पूजा, चित्रकूट को बताया अलौकिक क्षेत्र

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0