असदुद्दीन ओवैसी देश में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन : राशिद अल्वी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देश में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं..

Dec 29, 2021 - 06:06
Dec 29, 2021 - 06:15
 0  1
असदुद्दीन ओवैसी देश में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन : राशिद अल्वी
  • मुरादाबाद नगर विधानसभा के आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में बोले पूर्व राज्यसभा सांसद

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देश में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। भाजपा के एजेंट ओवैसी जो भाषा बोलते हैं उससे भाजपा को शक्ति मिलती हैं।

भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी एक सिक्के के दो पहलू हैं। यह बातें कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद महानगर द्वारा आईएमए हाल में मुरादाबाद नगर विधानसभा के आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने कहीं।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री की सभास्थल से लौटाए गए काले कपड़े पहनकर जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी

सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी द्वारा दी गई घोषणाओं के बारे में और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से रूबरू कराया। पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत की भागीदारी, छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी, सालाना तीन गैस सिलेंडर, महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा, कोरोना की मार झेल चुके परिवारों को 25 हजार देने की बात कहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ 2500 में गेहूं धान और गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल। बिजली बिल हाफ किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील सरवर हाशमी ने व संचालन महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने किया। प्रतिज्ञा सम्मेलन में असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट, रिजवान कुरैशी, अनुराग शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें - मोदी एवं योगी जैसे नेता कभी-कभी पैदा होते हैं : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें - अयोध्या, काशी ले चुके अब मथुरा की बारी है - साक्षी महाराज

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1