अयोध्या : दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों...

अयोध्या : दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू

50 घाट पर 24 लाख दीए बिछाने के साथ 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर बनेगा विश्व रिकार्ड

अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाई। विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ गत दिनों राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थलों के 50 घाटों पर 24 लाख दीए वालंटियर्स द्वारा बिछाये जायेंगे। इन घाटों पर 14×14 का एक ब्लॉक बनाया जायेगा। इसमें 196 दीए सजाये जायेंगे।

यह भी पढ़े : झांसी : साहू समाज की धर्मशाला निर्माण में व्यापारी नेता ने दिया दान

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए वालंटियर्स द्वारा 24 लाख दीए राम की पैड़ी सहित 50 घाटों पर बिछाये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक दीए एवं अन्य सामग्री को संग्रहित कर लिया जायेगा। इसके लिए राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों पर पांच स्टोर बनाये गये है।

यह भी पढ़े : बांदा : आजादी के प्रतीक अशोक स्तंभ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नाम अंकित हों

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एस एस मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगाये जायेंगे। इनकी सूची लगभग बन गई है। 08 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जायेगा। इस बार 24 लाख दीपों में करीब एक लाख लीटर सरसों तेल से दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। निरीक्षण के समय कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : झाँसी : प्रधानमंत्री व राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय के फर्जी आईडी के साथ सफर कर रहा व्यक्ति कौन, जो यहाँ पकड़ा गया

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0