नामांकन दाखिल कर भाजपा विधायक प्रकाश ने कहा भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के..

नामांकन दाखिल कर भाजपा विधायक प्रकाश ने कहा भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं
भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी (Bharatiya Janata Party MLA Prakash Dwivedi)

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने किसी तरह की कोई चुनौती नहीं है। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर इस बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें - महोबा : शत् प्रतिशत मतदान को निर्वाचन आयोग की तैयारी ही नहीं, मतदाता कैसे डालेंगे 600 मिनट में अपने वोट

उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई मुकाबले में नहीं है, क्योंकि इस बार भाजपा का चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने 5 साल डोर टू डोर जाकर जनता की सेवा की है और अभी भी लगातार जनता से कनेक्टिविटी बनी हुई है जिससे भाजपा के सामने चुनाव में किसी तरह की चुनौती नहीं होगी।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी (Bharatiya Janata Party MLA Prakash Dwivedi)

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2012 से 17 तक सपा का कुशासन सबने देखा है इसलिए इस बार उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री को योगी आदित्यनाथ को बेस्ट मुख्यमंत्री बनाया और कहां की एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें - क्षत्रियों से दुश्मनी भाजपा को पड़ेगी भारी ?

यह भी पढ़ें - यूपी का चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा : अखिलेश

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी (Bharatiya Janata Party MLA Prakash Dwivedi)

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
2