भाजपा और सपा ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया : सतीश चंद्र मिश्रा

बबेरू के ओरन रोड़ के एक मैरिज हाल में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार संगोष्ठी..

Aug 26, 2021 - 10:02
Aug 26, 2021 - 10:02
 0  1
भाजपा और सपा ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया : सतीश चंद्र मिश्रा
सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra)

बबेरू के ओरन रोड़ के एक मैरिज हाल में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार संगोष्ठी के तीसरे चरण में बुंदेलखंड के चित्रकूट से शुरुआत कर बबेरू पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने   संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर हमलावर की मुद्रा में रहे। कहा, दोनों दलों ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें -   बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में ब्राह्मणों को रिझाते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती। इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा को राम लला के नाम पर चुनावी नैया पार करनी है, इसलिए दान और चंदा एकत्र किया जा रहा है। अब जागरूक ब्राह्मण इन रुपयों का हिसाब मांग रहा है तो भाजपा नेताओं को मिर्ची लग रही है। मंदिर के लिए जमीन की खरीद में रुपयों का बंदरबांट का मामला सामने आ रहा है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर दो-दो घंटे में महिलाओं के साथ उत्पीड़न होता है। ,वहीं पूंजीपतियों के हाथ बैंकों को भी बेच दिया और पट्टे की जमीन करवाते रहें और ब्राह्मणों का सरेआम उत्पीड़न किया गया और एनकाउंटर में मार दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह ब्राह्मण समाज के प्रति अपने मन में खटास रखते हैं। उनकी सोच ब्राह्मणों के उत्पीड़न से आगे जाती है। ब्राह्मणों को पकड़ों, एनकाउंटर करो, जो किसी तरह बच जाएं उन्हें जेल भेज में ऐसी धाराओं में बंद कर दो कि जमानत के लाले पड़ जाएं। 

यह भी पढ़ें -  सेफ सिटी परियोजना के तहत पिंक सिटी बनेगा बांदा मंडल मुख्यालय

बसपा महासचिव ने ब्राह्मण समाज को सत्ता की धुरी बताते हुए चुनावी और वोटों की गणित बताई। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि ब्राह्मण एक हो जाएं तो बिना उनके कोई पार्टी सरकार ही नहीं बना सकती।  उन्होंने खुशी दुबे मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि खुशी की जमानत न हो इसके लिए उन पर साथ बंद महिलाओं के धमकाने के आरोप लगाए गए। बहुजन हिताय की बात कर रहे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को छलावा बताया। 

इस अवसर पर नकुल दुबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,गया चरण दिनकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, रामसेवक शुक्ला कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,लाखन द्विवेदी जिला संयोजक, मयंक द्विवेदी सदस्य जिला पंचायत,  ,गणेश द्विवेदी ,गुलाब सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ,किरण यादव, संजीव बाजपेई संरक्षक प्रबंधक एवं शिक्षण, संतोष त्रिपाठी, रामसेवक प्रजापति जिला महासचिव बांदा, अरुण अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य ,जितेंद्र सिंह पटेल, अवधेश कुमार दिनकर विधानसभा अध्यक्ष ,लल्लू निषाद व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा जेल से चित्रकूट जाते समय, फरार हुए कैदियों के मामलें में पांच पुलिसकर्मियों को सजा

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0