नाबालिक अमन त्रिपाठी हत्याकांड में भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी

भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के नाबालिग पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर गरमाई राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी..

नाबालिक अमन त्रिपाठी हत्याकांड में भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी
महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की..

भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के नाबालिग पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर गरमाई राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी खींचतान के मद्देनजर भाजपा नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - सपा सरकार में खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरुस्कार एवं सम्मान दिया गया : हसन सिद्दीकी

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर अपराधियों को संरक्षण देना सामने आता है तो आरोपी  कोई भी हो सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे।दोषी राजनीतिक या प्रशासनिक कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा और प्रकरण का जल्द खुलासा कराए जाने का प्रयास किया जायेगा।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड (Aman Tripathi murder case) | prabha gupta banda

बतातें चलें कि 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की मौत को पुलिस जहां नदी में डूबने का हादसा बता रही है वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन पुलिस पर दबाव के चलते हत्यारों पर हाथ न डालने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेताओं में भी अंदरूनी पाला ख्ंिाचा हुआ है। गरमाई राजनीति के बीच बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने इस घटना की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बेहोशी हालत में सेमरी नाले में मिली एक युवती, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मीडिया और सोशल मीडिया में अमन हत्याकांड को लेकर चल रही खबरों से भाजपा पर भी दबाव है। शायद इसी के मद्देनजर बुधवार को यहां आए प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी भी मृतक अमन के घर पहुंचे।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड (Aman Tripathi murder case)

उनके साथ विधायक राजकरन कबीर और चंद्रपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, विवेकानंद गुप्त, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश नाथ दीक्षित आदि भाजपा नेता भी थे। उन्होने एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए आरोपियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

अमन त्रिपाठी हत्याकांड (Aman Tripathi murder case)

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0