भाजपा ने बागी पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल समेंत इन सबको पार्टी से किया निष्कासित 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे या अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और..

भाजपा ने बागी पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल समेंत इन सबको पार्टी से किया निष्कासित 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे या अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए भाजपा द्वारा 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड के झांसी और बांदा में कोरोना का कहर जारी, देखिये ताजा स्थिति

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, भैरमदीन कोटार्य पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, बाबूराम निषाद जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हरिशंकर दुबे मंडल उपाध्यक्ष ओरन, मीना भारती पूर्व जिला मंत्री, कृष्णा सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रामहित पटेल, संतोष त्रिपाठी, महिला मोर्चा की संतोष मिश्रा, हरिओम त्रिपाठी मंडल मंत्री अतर्रा, विजय उपाध्याय, पीसी पटेल, अवधेश नारायण तिवारी, अंबिका त्रिपाठी, कमल स्वरूप अवस्थी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा तथा भाजयुमो के मंडल महामंत्री उमेश निषाद को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव 2021 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी पार्टी का अधिकृत झंडा, चिन्ह व अन्य सामग्री उपयोग करता है तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध पार्टी द्वारा संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कोविड वैक्सीन, रक्तदान और माहवारी के वायरल मैसेज का सच यहां जानिये

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1