बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने को भाजपा ने कमर कसी

आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने हेतु भाजपा ने शुक्रवार को कनवारा बाईपास स्थित जिला..

बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने को भाजपा ने कमर कसी

आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने हेतु भाजपा ने शुक्रवार को कनवारा बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट तथा महोबा जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक आहूत की गई।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने आयोजित उक्त बैठक में बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, कार्यक्रम अभियान, मोर्चा अभियान, सामाजिक टोली संपर्क, सभा, रैली, प्रवास, लाभार्थी महिला संपर्क, लाभार्थी पुरुष संपर्क, सरकारी योजना एवं समन्वय एवं प्रचार प्रसार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन तंत्र को मजबूत करते हुए हमें विधानसभा स्तर में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन की रूपरेखा अभी से बना लेनी है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखण्ड को लेकर अखिलेश के दावों के बाद भाजपा ने जारी किया वीडियो

अगर हमने योजना अनुसार संगठन के कार्य को आगे बढ़ाया तो हमको लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता। हम कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटें जीतेंगे। प्रत्येक बूथ में 60 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले इसकी रचना बनानी है। प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग की सूची बनाकर प्रदेश स्तर पर संपर्क करना है। प्रत्येक बूथ में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बढ़ाते हुए हमें हर हालत में कम से कम 200 सदस्य प्रत्येक बूथ में बनाने हैं। सत्यापित बूथ, अगठित बूथ, गठित बूथ तथा बड़े हुए बूथों का गठन बूथ प्रबंधन समिति के लिए अत्यंत जरूरी है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी भाजपा कमलावती सिंह, हमीरपुर जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी अनूप अवस्थी, विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद, हमीरपुर जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, चित्रकूट जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महोबा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, शिव शंकर सिंह, संतोष गुप्ता, हरिओम करवरिया, चक्रपाणि त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडे, सुरेश द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला, मयंक तिवारी, सुनील पाठक, अखिलेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, अजय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी,हरिओम करवरिया,संतु गुप्ता, राजर्षि शुक्ला, पंकज रैकवार, उत्तम सक्सेना, दिनेश यादव, संतु गुप्ता, दीपा सिंह गौर, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, डॉक्टर मनीष गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, ओमप्रकाश पांडे, दिलीप गुप्ता, सुशीला नामदेव, सीताराम वर्मा ,अरविंद श्रीवास्तव, कमलेश सक्सेना, कृष्ण कुमार व्यास, रीता गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, हीरो मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - सपा की सरकार आने पर देंगे नौजवानों को नौकरी : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें - झांसी के लोग ना आए भाजपा के झांसे में : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1