आगे भी माफियाओं पर बुल्डोजर चलाती रहेगी भाजपा सरकार : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना है कि..

आगे भी माफियाओं पर बुल्डोजर चलाती रहेगी भाजपा सरकार : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

  • अपराधियों को संरक्षण देने वालों को नहीं चुनेगी जनता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना है कि अपराध और अपराधियों, माफियाओं पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकार को लाना है या फिर अपराधियों को संरक्षण देने वालों को।उन्होंने जिले की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार जिस प्रकार से अभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आगे भी जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उपचार नहीं मिलता था। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। नौ करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की व्यवस्था दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ढाई करोड़ किसानों को छह हजार रुपये सालाना मिल रहा है। भाजपा ने विकास का कार्य किया है। साथ में आपकी आस्था को भी सम्मान देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें - बांदा : मुख्तार अंसारी जेल में रहकर ही विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे

योगी ने कहा कि पहले केवल सैफई महोत्सव होता था। आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव होता है। प्रयागराज में भव्य कुम्भ, काशी में देव दिवाली और मथुरा में होलिकोत्सव का आयोजना हो रहा है। प्रदेश में नौजवानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत नौकरी मिल रही है। सबका साथ सबका विकास की भावन के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। पेशेवर अपराधियों और माफियाओं को पहले संरक्षण दिया जाता था। आज उनकी सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।

आज मैं आप सबका आह्वान करने आया हूं। जिस प्रकार से सरकार ने बिना भेदभाव काम किया। उसी प्रकार जन-जन का समर्थन मिले। आपके एक हाथ में माफियाओं पर कार्रवाई करने वाली सरकार है, दूसरे हाथ में अपराध, भ्रष्टाचार और माफियाओं को संरक्षण दने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों का नाम लिया। उम्मीदवारों ने मंच पर आकर हाथ जोड़कर जनता का समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें - तिंदवारी विधानसभा के मतदाताओं में, भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे का दिखाई पड़ रहा है असर

यह भी पढ़ें - बांदा सदर सीट पर फिर से कमल खिलाने को कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, डोर टू डोर अभियान हुआ तेज

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2