झांसी नगर निगम में बीजेपी के बिहारी लाल आर्य की जीत तय

बुंदेलखंड के झांसी जनपद में नगर निगम के मेयर पद के लिए चल रही मतगणना के 19 वे राउंड में भारतीय जनता पार्टी...

झांसी नगर निगम में बीजेपी के बिहारी लाल आर्य की जीत तय

बुंदेलखंड के झांसी जनपद में नगर निगम के मेयर पद के लिए चल रही मतगणना के 19 वे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य 92,113 मत हासिल करके भारी बढ़त बना चुके हैं। अब उनकी जीत लगभग तय है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू 28467 मत हासिल करके दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

इसी तरह बसपा के भगवानदास फुले 18173 मत लेकर तीसरे स्थान पर सपा के सतीश जतरिया 14320 मत प्राप्त कर के चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वही आप के नरेश वर्मा 4091 मत हासिल करके पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। मतगणना जारी है।

वही वार्ड 19 अरविंद खटीक भाजपा जीते, वार्ड 26 नरेंद्र किशोर भाजपा, वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी हरिओम मिश्रा और 28 से नरेंद्र नामदेव जीत गए है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0