मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा का दबदबा पांचवीं बार भी बरकरार, 26 सीटों में कौन जीता, कौन हारा, जानिए पूरा विश्लेषण

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले चार बार से भाजपा का दबदबा कायम था। 2023 के भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा है। भाजपा को इस बार बुंदेलखंड ...

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा का दबदबा पांचवीं बार भी बरकरार,  26 सीटों में कौन जीता, कौन हारा, जानिए पूरा विश्लेषण

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले चार बार से भाजपा का दबदबा कायम था। 2023 के भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा है। भाजपा को इस बार बुंदेलखंड की 26 में से 21 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को पांच सीटों पर संतोष करना पड़ा है। पिछले चुनाव में भाजपा के पास 17, कांग्रेस के पास सात और एक सीट पर बसपा का काबिज थी। इस बार के चुनाव में भी बुंदेलखंड में बसपा सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन किसी को जीत नसीब नहीं हुई, इस क्षेत्र में तीसरा मोर्चा पूरी तरह से असफल रहा। या यूं  कहें कि बसपा और सपा कांग्रेस का खेल बिगाड़ने में कामयाब रही।

यह भी पढ़े : मतगणना के रूझानों पर कांग्रेस ने कहा, इवीएम पर चिंतन करने की जरूरत

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में 6 जिले आते हैं. इसमें सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी शामिल है. अब भी विकास के लिए उम्मीद भरी नजरों से देखने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र की 26 सीटों पर कौन जीता और कौन हार गया. आइये एक-एक कर जानते हैं

यह भी पढ़े : चुनावी विश्लेषण : आखिर चुनावी सर्वे सटीक क्यों नहीं हो पाते?

निवाड़ी (2 सीटें)
1. निवाड़ी – भाजपा के अनिल जैन 17,157 वोट से जीते. कांग्रेस के अमित राय को हराया.

2. पृथ्वीपुर – कांग्रेस के नरेंद्र सिंह राठौड़ 1,831 वोट से जीते. भाजपा के डॉक्टर शिशुपाल यादव को हराया.

पन्ना (3 सीटें)
1. पवई – भाजपा के प्रहलाद लोढ़ी 22,043 वोट से जीते. कांग्रेस के पंडित मुकेश नायक को हराया.

2. पन्ना – भाजपा के ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह 17,910 वोट से जीते. कांग्रेस के भारत मिलन पांडेय को हराया.

3. गुन्नौर – भाजपा के राजेश कुमार वर्मा 1,160 से जीते. कांग्रेस के जीवन लाल सिद्धार्थ को हराया.

टीकमगढ़ (3 सीटें)
1. जतारा – भाजपा के हरिशंकर खटिक 11,216 वोट से जीते. कांग्रेस की किरन अहिरवार को हराया.

2. टीकमगढ़ – कांग्रेस के यदवेंद्र सिंह 9,118 वोट से जीते. भाजपा के राकेश गिरी को हराया.

3. खरगापुर – कांग्रेस की चंदा सुरेंद्र सिंह गौर 8,117 वोट से जीतीं. भाजपा के राहुल सिंह लोढ़ी को हराया.

दमोह (4 सीटें)
1. दमोह – भाजपा के जंयंत मलैया 51,351 वोट से जीते. कांग्रेस के अजय कुमार टंडन को हराया.

2. जबेरा – भाजपा के धर्मेंद्र सिंह लोढ़ी 15,883 वोट से जीते. कांग्रेस के प्रताप सिंह को हराया.

3. पथरिया – भाजपा के लाखन पटेल 18,159 वोट से जीते. कांग्रेस के ब्रजेंद्र सिंह को हराया.

4. हटा – भाजपा की उमादेवी लालचंद खटिक 57,021 वोट से जीती. कांग्रेस के प्रदीप खटीक को हराया.

यह भी पढ़े : भाजपा मुख्यालय में गहमागहमी बढ़ी, मुख्यमंत्री के नामों पर हो सकता है फैसला

छतरपुर (6 सीटें)
1. छतरपुर – भाजपा की ललिता यादव 6,967 से जीती. कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी को हराया.

2. महराजपुर – भाजपा के कामाख्या प्रताप सिंह 26,617 वोट से जीते. कांग्रेस के नीरज विनोद को हराया.

3. चंदला – भाजपा के दिलीप अहिरवार 15,491 वोट से जीते. कांग्रेस के अनुरागी हरप्रसाद को हराया.

4. राजनगर – भाजपा के अरविंद पटेरिया 5,867 वोट से जीते. कांग्रेस के विक्रम सिंह को हराया.

5. बिजावर – भाजपा के बबलू राजेश शुक्ला 32,462 वोट से जीते. कांग्रेस के एडवोकेट चरन सिंह यादव को हराया.

6. मलहरा – कांग्रेस की बहीन रामसिया भारती 21,532 वोट से जीती. भाजपा के कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी को हराया.

सागर (8 सीटें)
1. बीना – कांग्रेस की निरमला सप्रे 6,155 वोट से जीती. भाजपा के महेश राय को हराया.

2. खुरई – भाजपा के भूपंद्र सिंह 47,325 वोट से जीते. कांग्रेस की रक्षा सिंह राजपूत को हराया.

3. सागर – भाजपा के शैलेंद्र कुमार जैन 15,021 वोट से जीते. कांग्रेस की निधि सुनील जैन को हराया.

4. रहली – भाजपा के गोपाल भार्गव 72,800 वोट से जीते. कांग्रेस की ज्योति पटेल को हराया.

5. सुरखी – भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 2,178 वोट से जीते. कांग्रेस के नीरज शर्मा को हराया.

6. देवरी – भाजपा के बृजबिहारी पटेरिया 27,223 वोट से जीते. कांग्रेस के हरेश यादव को हराया.

7. बंडा – भाजपा के वीरेंद्र सिंह लोधी 34,751 वोट से जीते. कांग्रेसी के तरवार सिंह को हराया.

8. नरयोली – भाजपा के प्रदीप लरिया 14,412 वोट से जीते. कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को हराया.

जिस तरह यूपी के सात जनपदों में पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा का जलवा बरकरार है, ठीक इसी प्रकार से मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड भगवामय हो गया है। यूपी के सीमावर्ती सतना जिले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां 7 सीटें हैं। अखबार के चुनाव में भाजपा ने चित्रकूट सीट से भी जीत हासिल की है पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी चुनाव जीते थे इस बार उन्हें हर का सामना करना पड़ा।

सतना (7 सीट)

1: सतना – कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा 4,041 वोट से जीते. भाजपा के गणेश सिंह को हराया.

2: चित्रकुट – भाजपा के सुरेंद्र सिंह 6,670 वोट से जीते. कांग्रेस के नीलांशु को हराया.

3: रैगांव – भाजपा की प्रतीमा बागरी 36,060 वोट से जीती. कांग्रेस की कल्पना वर्मा को हराया.

4: नागौद – भाजपा के नागेंद्र सिंह 17,369 वोट से जीते. बहुजन समाज पार्टी के यादवेंद्र सिंह को हराया.

5: मैहर – भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी 21,394 वोट से जीते. कांग्रेस के धर्मेश घई को हराया.

6: अमरपाटन – कांग्रेस के राजेंद्र सिंह 6,490 वोट से जीते. भाजपा के रामखेलावन पटेल को हराया.

7: रामपुर-बघेलान – भाजपा के विक्रम सिंह विक्की 22,581 वोट से जीते. कांग्रेस के रामशंकर पयासी को हराया.

बसपा, सपा और भीम आर्मी मैदान में 
 बुंदेलखंड में छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ के इलाके उत्तर प्रदेश सीमा से लगे हुए हैं। यहां पर बसपा और सपा का प्रभाव रहा है। बुंदेलखंड पिछडेपन के साथ जातिवाद की बड़ी समस्या है। यही वजह है कि यहां पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा दूसरे दल भी बाजी मार जाते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड क्षेत्र में बीएसपी की रामबाई पथरिया और बिजावर से सपा के राजेश शुक्ला गोलू भैया जीते थे। हालांकि, सपा उम्मीदवार बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इस बार भी उत्तर प्रदेश से लगी बुंदेलखंड की सीटों पर बसपा और सपा ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे लेकिन किसी को जीत हासिल नही हुई।
केन बेतवा प्रोजेक्ट से भाजपा को उम्मीद 
चुनाव के पहले भाजपा की मोदी सरकार ने केन बेतवा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह परियोजना बीजेपी का बुंदेलखंड के लिए मास्टर स्ट्रोक रहा है। यह नदी जोडो योजना है। इससे बुंदेलखंड की लंबे समय की सूखे की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। बुंदेलखंड के छह जिले सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी है। 

यह है सीटों का गणित
2003  भाजपा 20 और कांग्रेस दो, सपा दो 
2008  भाजपा 14, कांग्रेस आठ, जनशक्ति दो, एक सपा और निर्दलीय
2013  भाजपा 20, कांग्रेस 6
2018  भाजपा 18, कांग्रेस सात, बसपा एक 
2023   भाजपा 21, कांग्रेस पांच

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0