झूठे वादे एवं घोषणाओं में माहिर भाजपा : जिलाध्यक्ष 

समाजवादी पार्टी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेशव्यापी साइकिल रैली निकाली गई। साईकिल रैली की अगुवाई जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने की। मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के मैकी मोड पर पत्र वितरित किए।

झूठे वादे एवं घोषणाओं में माहिर भाजपा : जिलाध्यक्ष 
SAPA Chitrakoot

राजकुमार याज्ञिक, चित्रकूट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश व्यापी साइकिल रैली के क्रम में जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के मैकी मोड में पत्र वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महिलाए असुरक्षित है। भाजपा सरकार का चैथा वर्ष शुरू हो गया है। जनहित की कोई कार्य योजना नहीं है। झूठे वादे एवं घोषणा करने में माहिर हैं।

सपा शासन काल में 100 डायल व 109 योजना शुरू की गई थी जो अब पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। अपराधों की बाढ़ है। इसके बाद साइकिल रैली देउधा पहुंची। जहां ग्रामीणों के बीच पत्रक बांटे गए। इटवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

इसके अलावा राजापुर, मानिकपुर तहसील में साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर गुलाब खां, साहबलाल द्विवेदी, चन्द्रभान यादव, संजय गौतम, बुद्धराज गौतम, अनिल शर्मा, ब्रह्मदीन, राजाबाबू ने अलग-अलग स्थानों पर रैली निकाल कर जन संवाद किया। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0