भाजपा के दिग्गजों ने मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी

भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाओं के क्रम में जिले के चार मंडलों बांदा उत्तरी, बांदा दक्षिणी बिसंडा तथा महुआ मंडलों की दो दिवसीय कार्यशालाओं का आज अंतिम सत्र के साथ समापन किया गया ।

भाजपा के दिग्गजों ने मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी


भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाओं के क्रम में जिले के चार मंडलों बांदा उत्तरी, बांदा दक्षिणी, बिसंडा तथा महुआ मंडलों की दो दिवसीय कार्यशालाओं का आज अंतिम सत्र के साथ समापन किया गया ।


   भाजपा के मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों हेतु अपेक्षित मंडल कार्यशालाओं में संगठन की रीति नीति के अनुसार प्रशिक्षित करने हेतु भाजपा इतिहास और विकास, व्यक्ति विकास, हमारी विचारधारा, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, पिछले 6 साल में हुए अंत्योदयी प्रयत्न, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, सोशल मीडिया का उपयोग तथा प्रदेश में राजनैतिक परिदृश्य  भाजपा की भूमिका विषयों को लेकर वक्ताओं द्वारा कार्यशालाओं में अपेक्षित कार्यकर्ताओं के सामने विस्तार से विषय वस्तु को रखा गया।

वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने बिसंडा मंडल की कार्यशाला में हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय को लेकर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का बोध कराया। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बांदा उत्तरी मंडल की कार्यशाला में व्यक्तित्व विकास विषय को रखते हुए कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा पात्रता विकसित करने का आवाहन किया। भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने महुआ , बांदा उत्तरी तथा बांदा दक्षिणी मंडलों की कार्यशालाओं में सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डाला।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर सिंह चैहान ने 6 वर्षों में अंत्योदय प्रयास विषय को सबके सामने रखा। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कार्यशाला के माध्यम से भाजपा सरकार  की उपलब्धियों को बताया। हमीरपुर विधायक युवराज सिंह महुआ तथा बिसंडा मंडल की कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों पर बोले। वक्ता के रूप में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राम रतन प्रजापति, चित्रकूट के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे सहित सोशल मीडिया की उपयोगिता विषय पर वक्ता सौरभ द्विवेदी द्वारा प्रकाश डाला गया।


   बांदा जनपद के 4 मंडलों की उक्त कार्यशालाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, कार्यशालाओं के जिला संयोजक संजय सिंह, सह संयोजक शैलेंद्र जयसवाल ,अखिलेश नाथ दीक्षित, पंकज रायकवार, मनोज पुरवार, डॉ मनीष गुप्ता सहित बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बांदा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बांदा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, तथा महुआ मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0