बीजेपी के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष  की सड़क हादसे में  मौत, बेटा भी हुआ घायल

चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी  के नेता की कार से पिकअप टकरा गई इस घटना में गंभीर रूप से घायल बीजेपी के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की मौत हो गई।

बीजेपी के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष  की सड़क हादसे में  मौत, बेटा भी हुआ घायल

 चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी  के नेता की कार से पिकअप टकरा गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बीजेपी के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की मौत हो गई। यही नहीं, गाड़ी चला रहा उनका बेटा भी घायल हो गया है।


इस भयानक घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता को प्रयागराज भेजा गया। इस दौरान बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, मृतक बीजेपी नेता के बेटे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौत के बाद जयविजय सिंह का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक बीजेपी नेता के बेटे की तहरीर पर गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। इस दौरान बीजेपी नेता की सफारी के परखच्चे उड़ गए। यह दुर्घटना बेड़ी पुलिया के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि जयविजय सिंह बांदा की तरफ से चित्रकूट लौट रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
1
angry
1
sad
0
wow
0