भाजयुमो ने महेश्वरी देवी चौराहे में लगाया वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कैंप

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशन पर जनपद के 16 मंडलों में कोरोना वैक्सीनेशन..

भाजयुमो ने महेश्वरी देवी चौराहे में लगाया वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कैंप
भाजयुमो ने महेश्वरी देवी चौराहे में लगाया वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कैंप

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशन पर जनपद के 16 मंडलों में कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बांदा दक्षिणी क्षेत्र में महेश्वरी देवी चौराहे में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक सैकड़ा लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

भाजयुमो के उपाध्यक्ष व बांदा दक्षिणी के प्रवासी निखिल सक्सेना ने बताया कि इस समय वैक्सीनेशन केंद्रों में लंबी लंबी लाइन लगी होने के कारण लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे।इसके लिए पार्टी द्वारा  वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाए जा रहे हैं। जिसमें वैक्सीन लगवाने वालों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है और 

यह भी पढ़ें - भ्रष्टाचार के आरोप में जिला खान अधिकारी सुभाष सिंह निलंबित

शेड्यूल निर्धारित करके उन्हें नियत सेंटर पर भेजा जाता है जिससे वह आसानी से वैक्सीनेशन करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कैंप 8 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेंगे। इसके साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए संगठन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

आज महेश्वरी देवी चौराहे पर लगाए गए कैंप में 1 सैकड़ा से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ,नगर अध्यक्ष उमाकांत भाजपाई, जिला मंत्री दिवेश त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष सचिन अवस्थी, भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप गुप्ता, कुणाल सक्सेना इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - दिनदहाडे फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार युवकों ने घर में घुस महिलाओं के जेवर उतराये

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1