तिंदवारी विधानसभा सीट - बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह व भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद के बीच कांटे की टक्कर

तिंदवारी विधानसभा सीट में कांटे की टक्कर कमल और हाथी के बीच होती नजर आ रही है। सपा ने जहां भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व विधायक..

तिंदवारी विधानसभा सीट - बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह व भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद के बीच कांटे की टक्कर

अनिल शर्मा (Anil Sharma)

तिंदवारी विधानसभा सीट में कांटे की टक्कर कमल और हाथी के बीच होती नजर आ रही है। सपा ने जहां भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति को सपा से प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है।

यदि जातीय समीकरण को देखा जाए तो इस विधानसभा सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या लगभग 70 हजार, निषाद 56 हजार, ठाकुर 53 हजार, ब्राह्मण 25 हजार, प्रजापति 35 हजार, यादव 15 हजार, पटेल 18 हजार, पाल 15 हजार, कुशवाहा 15 हजार, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 18 हजार है। यदि भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद के जातीय समीकरणों को देखा जाए तो उनके जाति आधार वोट निषाद हैं, जो उन्हें मुख्य संघर्ष में लाने के लिए पर्याप्त हैं।

यह भी पढ़ें - नरैनी सुरक्षित विधानसभा सीट - कमल एवं हाथी में है सीधा मुकाबला

जहां तक बसपा प्रत्याशी ठाकुर जयराम सिंह के जातीय समीकरण की बात है तो उन्हें ठाकुर जाति के आधार 53 हजार तथा दलित मतदाता लगभग 70 हजार हैं, जिसमें अहिरवार जाटव दोहरे का वोट लगभग 55 से 60 हजार के बीच है। इस नाते वो मुख्य मुकाबले में हैं। सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति जो भाजपा छोड़कर आए हैं, उनके आधार वोट की बात करें तो प्रजापति 35 हजार, सपा का आधार यादव 15 हजार और मुस्लिम लगभग 18 हजार हैं।

यदि इनको मिला दें तो वे चुनाव को त्रिकोणात्मक बनाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित यदि अपने जाति के आधार वोट ब्राह्मण में से जितने भी वोट लेंगी उसमें भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद को ही नुकसान हो सकता है। यहां बसपा, भाजपा और सपा के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होता नजर आ रहा है। पूरे प्रदेश में मुसलमानों का अधिकांश मत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ही जाता नजर आ रहा है। यदि उसने देखा कि सपा प्रत्याशी जीत नहीं रहा है तो वह भाजपा को हराने के लिए सपा की जगह बसपा को वोट दे सकता है। अगर ऐसी स्थिति बनी तो भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद एवं बसपा प्रत्याशी ठाकुर जयराम सिंह में से ही किसी प्रत्याशी के सर पर मतदाता विजय का ताज रख देंगे यह लगभग निश्चित है।

यह भी पढ़ें - केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का प्रयास करने वाले भाजपा के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी ने चौथे चरण के मतदान से पहले जारी किये 10 नम्बर

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2