बाँदा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाहुबली साथी सहित घायल, गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार

जनपद बांदा के थाना बिसंडा क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार बड़ी बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही थी..

बाँदा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाहुबली साथी सहित घायल, गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार

जनपद बांदा के थाना बिसंडा क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार बड़ी बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही थी। इन घटनाओं को एक गिरोह अंजाम दे रहा था‌ इस गिरोह से पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाई गई, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन बदमाश पकड़े गए हैं। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - झाड़ फूंक के बहाने चित्रकूट में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थी। जांच में पाया गया कि इन घटनाओं को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर एसओजी टीम और थाने की पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। अपने आप को पुलिस से घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायलों में से एक प्रमोद उर्फ बाहुबली 25 हजार रुपए का इनाम घोषित अपराधी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल होने वाले बदमाशों में दूसरा अखिलेश साहिल है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल

What's Your Reaction?

like
2
dislike
1
love
5
funny
2
angry
1
sad
0
wow
2