बांदा : यह तारीख नोट कर ले, इस दिन शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं होगी

शहर के उपभोक्ता 1 दिसंबर 2023 की तारीख नोट कर ले, इस दिन सिविल लाइन जोन व कटरा जोन की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसलिए उपभोक्ता एक दिन पहले पानी का ...

बांदा : यह तारीख नोट कर ले, इस दिन शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं होगी

शहर के उपभोक्ता 1 दिसंबर 2023 की तारीख नोट कर ले, इस दिन सिविल लाइन जोन व कटरा जोन की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसलिए उपभोक्ता एक दिन पहले पानी का स्टॉक कर ले। जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े :MP Election 2023: मतगणना से पहले ही स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर डाक मतपत्रों में हेराफेरी, इन पर गिरी गाज




इस बारे में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता जल संस्थान बांदा ने बताया कि बांदा नगर के अंतर्गत भूरागढ़ इंटेकवेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य 30 नवंबर 2023 को जल निगम द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना जल निगम नगरीय अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है। भूरागढ़ इंटेकवेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य किए जाने के कारण पंपिंग प्लांटों का संचालन नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में 1 दिसंबर को सिविल लाइन व कटरा जोन की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़े:बांदाःफतेहपुर की महिला पहलवान खुशी ने हरियाणा की मंजू को, ढाक दांव लगाकर किया चित्त

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0