बांदाः नगर निकायों द्वारा विशेष अभियान चलाकर 1736 अवैध होर्डिंग्स हटाये गए
शासन द्वारा दिये गये निर्देश के तहत जनपद बांदा में नगर निकायों द्वारा अवैध होर्डिंग्स हटाये जाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 1736 अवैध होर्डिंग्स हटाये ...
 
                                शासन द्वारा दिये गये निर्देश के तहत जनपद बांदा में नगर निकायों द्वारा अवैध होर्डिंग्स हटाये जाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 1736 अवैध होर्डिंग्स हटाये गये। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
यह भी पढ़े :पीएम ने देश के विकास का लिया संकल्प : आरके सिंह पटेल
इस अभियान केे तहत नगर पालिका परिषद बांदा में 1062, नगर पालिका परिषद अतर्रा में 288, नगर पंचायत मटौंध 55, नगर पंचायत बबेरू 67, नगर पंचायत नरैनी 34, नगर पंचायत बिसण्डा 63, नगर पंचायत ओरन 46 व नगर पंचायत तिन्दवारी में 121 कुल 1736 अवैध होर्डिंग्स हटाये गये।
यह भी पढ़े कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, फूंका पुतला 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांदा ने बताया कि जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर एवं ढांचे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य मार्गों एवं विभिन्न वार्डों के आंतरिक मार्गों के किनारे होर्डिंग-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। मुख्य मार्ग पर लगने वाले होर्डिंग से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई होर्डिंग कमजोर स्ट्रक्चर पर लगे हुए मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। अधिक ऊंचाई पर लगे होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक वैन का भी प्रयोग किया गया। 
यह भी पढ़े बांदा में दर्ज मुकदमें में मुख्तार अंसारी को नही मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज                         
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            