बाँदा : गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह, पत्नी के भाग जाने पर बना था बागी

गैंगवार में मारे गए डकैत अर्जुन सिंह ने अपनी पत्नी के भाग जाने के बाद हथियार उठा लिया था और ससुराल..

बाँदा : गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह, पत्नी के भाग जाने पर बना था बागी
गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह

गैंगवार में मारे गए डकैत अर्जुन सिंह ने अपनी पत्नी के भाग जाने के बाद हथियार उठा लिया था और ससुराल में हमला कर गोली चलाई थी। इसके बाद चार पांच साथियों के साथ हथियार लेकर बागी हो गया था। जिसका कंकाल पुलिस ने बांदा जनपद के कालिंजर थाना अंतर्गत देवली गांव में बरामद किया है।

02 जनवरी 2021 को बरौंधा थाना सतना पहुंचकर फूलमती मवासी पति छोटा मवासी निवासी मझगवाहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी लड़की रानी की शादी ग्राम पटनी पटना में की थी। चार साल पहले उसका पति खत्म हो गया था तो वहीं गांव में ही रहने वाले अर्जुन सिंह से उसकी बातचीत होने लगी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर के महीने में अर्जुन सिंह मेरी लड़की से शादी करके अपने गांव तेरा ब बांदा ले गया था वहां वह उसके साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार

18 दिसम्बर को मेरी लड़की वहां से भागकर बाहर चली गई। इसी बात पर अर्जुन सिंह व उसके साथी 02 जनवरी 2021 को शाम 7.30 बजे उसके घर आकर गाली गलौज करके हत्या करने के प्रयास से घर के अंदर गोली चलाई। इसके बाद हल्ला मचने पर गांव के लोगो के आने से अर्जुन सिंह व उसके साथी जंगल की तरफ भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 336, 452, 294, 506, 307, 34 ताहि 3 (1)द, 3 (1)/,3(2)5 क एसटी एससी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और जांच की जा रही थी। तभी पता चला कि अर्जुन सिंह तीन चार लोगों की गैंग बनाकर जंगलों में घूम रहा है।

लेकिन पता तलाश करने पर आरोपित अर्जुन का कोई पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपित अर्जुन सिंह व उसकी गैंग की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी व विभिन्न थानो से टीमे तैयार कर लगातार अर्जुन सिंह के विभिन्न ठिकानों में संदिग्धों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें - बाँदा : शादी से पहले मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

इस दौरान पता चला कि अर्जुन सिंह गैंग के राकेश सिंह उर्फ भइया निवासी देवली व कमलेश आरख हैदराबाद भाग गए। पुलिस ने टीम आरोपितों की तलाश व पूछताछ के लिए हैदराबाद में मामले की जांच के लिए नोटिस जारी किया गया। जिसमे राकेश सिंह ने पूछताछ में बताया कि अर्जुन व उसके अन्य साथी पीड़िता के घर गए थे और जान से मारने के लिए फायरिंग की थी।

गैंगवार में मारा गया डकैत अर्जुन सिंह

पुलिस ने आरोपित राकेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अपराध में उपयोग की गई तीन बंदूक आरोपित के घर से जब्त की गई। पूछताछ में आरोपित द्वारा जानकारी दी गई की गैंग के रंजिश हो जाने के कारण उसके साथी कमलेश आरख के साथ योजना बनाकर अर्जुन सिंह परिहार की हत्या 23 जनवरी 2021 को कर दी गई और साक्ष्‌य छुपाने के लिए शव को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जंगल में दफना दी गई।

यह भी पढ़ें - बांदा : प्रेम प्रसंग में बिहार के युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार को गैंगवार में मारे गए इनामी डकैत अर्जुन सिंह के शव की तलाश कालिजर के दिवली के जंगल में की गई। एमपी पुलिस गिरफ्तार गिरोह के सदस्य को लेकर पहुंची थी, जिसकी निशानदेही पर बांदा पुलिस ने खोदाई कराई। कुछ मानव हड्डियां मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि गाड़े गए शव को जानवरों ने खोदकर खा लिया, केवल पैर, जबड़ा व कुछ हड्डियां ही बरामद की जा सकीं।

एएसपी महेंद्र प्रताप ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही यह पता चलेगा कि हड्डियां डकैत अर्जुन के शव की हैं या फिर किसी और की। बताई गई जगह के आसपास बरामद हड्डियों को थाने में रखवा दिया गया है।


यह है मामला

सतना के एसपी धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया था कि इनामी डकैत अर्जुन सिंह को गैंगवार में उसके साथियों ने मार दिया था और शव बांदा के जंगल में दफन कर दिया था। अर्जुन सिंह के एक साथी राकेश सिंह को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। राकेश सिंह ने पूरा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर तीन बंदूकें और कारतूस बरामद हुए थे।अर्जुन सिंह के ऊपर सतना सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में स्थित पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें - झाँसी : व्यापारी नेता व रिटायर्ड फौजी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
1
sad
0
wow
2